{"_id":"6aa1338c8a8f1ff210057599","slug":"video-bjp-rails-against-the-government-in-indora-raises-slogans-vociferously-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: इंदौरा में सरकार के खिलाफ गरजी भाजपा, जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: इंदौरा में सरकार के खिलाफ गरजी भाजपा, जमकर नारेबाजी
भाजपा इंदौरा मंडल की बैठक रामलीला सराय में मंडल अध्यक्ष जयदीप राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक रीता धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मंडल अध्यक्ष जयदीप राणा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। इस दाैरान प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रीता धीमान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में पांच दौरे हो चुके हैं, लेकिन कोई बड़ी सौगात नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इंदौरा के मौजूदा विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की प्रमुख मांगों को न उठाना शर्म की बात है। रीता धीमान ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई संस्थानों की घोषणाएं की गई थीं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद कई संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया गया, जिसमें इन्दौरा का पशु चिकित्सालय भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस पशु चिकित्सालय को पॉलीक्लिनिक का दर्जा दिया था। उन्होंने कहा कि इंदौरा के नजदीक कोई पशु पॉलीक्लिनिक नहीं है। एक शाहपुर और दूसरा पालमपुर में है। ऐसे में किसानों को अपने पशुधन का उपचार करवाने के लिए दूर जाना पड़ता है और वाहन पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।