{"_id":"6aed9d51ac950aaa0604dacc","slug":"video-ghatta-toll-plaza-protest-ranital-villagers-demand-relocation-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: घट्टा टोल प्लाजा के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण, हटाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: घट्टा टोल प्लाजा के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण, हटाने की उठाई मांग
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:56 PM IST
Link Copied
रानीताल स्थित घट्टा टोल प्लाजा को बंद करने और किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर संघर्ष समिति और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हुए और टोल प्लाजा के संचालन के खिलाफ अपना रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों ने एक लेन को छोड़कर टोल प्लाजा की अन्य सभी लेन बंद करवा दीं। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग है कि टोल प्लाजा को मौजूदा स्थान से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त जगह स्थापित किया जाए।
ग्रामीणों का कहना था कि टोल प्लाजा को लेकर लंबे समय से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने मांग की कि उनकी समस्याओं और आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाए तथा टोल प्लाजा को यहां से स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए जाएं।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों को उम्मीद थी कि प्रशासन या संबंधित विभाग का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेगा। हालांकि, काफी देर तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे प्रदर्शनकारियों में और नाराजगी देखने को मिली। प्रदर्शन में संघर्ष समिति की ओर से सौरव कौंडल, आसपास की पंचायतों के प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।