{"_id":"6aece9e82f504acbd400b196","slug":"the-districts-second-it-park-will-be-built-in-dohab-shahpur-kangra-news-c-399-dsl1018-549335-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शाहपुर के डोहब में बनेगा जिले का दूसरा आईटी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शाहपुर के डोहब में बनेगा जिले का दूसरा आईटी पार्क
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत डोहब में दूसरा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पार्क स्थापित किया जाएगा। उद्योग विभाग ने इसके लिए करीब तीन हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर स्थापना प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिले का पहला आईटी पार्क धर्मशाला के चैतड़ू में आईटी विभाग ने स्थापित किया है जबकि शाहपुर का पार्क उद्योग विभाग विकसित कर रहा है। चिह्नित जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है। परियोजना को लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिल चुका है। वन मंजूरी मिलना अभी बाकी है। औपचारिकताएं पूरी होते ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।
इस पार्क में सॉफ्टवेयर कंपनियों के कार्यालय स्थापित होंगे जिससे स्थानीय युवाओं को घरद्वार पर रोजगार मिलेगा और आईटी आधारित कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
-- -- -- -
शाहपुर के डोहब में आईटी पार्क के लिए तीन हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। उद्योग विभाग जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया में है। लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल चुके हैं। वन मंजूरी लंबित है। इसकी स्वीकृति मिलते ही आगामी औपचारिकताएं पूरी कर परियोजना का काम आगे बढ़ाया जाएगा। -ओपी जरयाल, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग धर्मशाला