{"_id":"6aedd4cfd4393f63b006ced4","slug":"dharamshala-aap-to-hold-a-rally-in-tapovan-on-november-20-manish-sisodia-to-participate-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: तपोवन में 20 नवंबर को रैली करेगी आप, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: तपोवन में 20 नवंबर को रैली करेगी आप, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल
Fri, 06 Nov 2026 06:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Nov 2026 06:53 PM IST
सार
आप 20 नवंबर को तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन और रैली करेगी। इसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय नेता मनीष सिसोदिया शामिल होंगे।
विज्ञापन
आप के राष्ट्रीय नेता मनीष सिसोदिया
- फोटो : ANI
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) 20 नवंबर को तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन और रैली करेगी। इसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय नेता मनीष सिसोदिया शामिल होंगे। शुक्रवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अचल छाबड़ा ने यह जानकारी दी। छाबड़ा ने कांग्रेस सरकार पर चुनाव के दौरान दी गई दस गारंटियां पूरी न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पांच लाख नौकरियां, महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सहायता, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, गोबर खरीद और अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने जैसे वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पंजाब में आप की गारंटियों की नकल कर प्रदेश की जनता को गुमराह किया। सरकार आर्थिक संकट का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रही है। उन्होंने सरकार से चार साल का रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक करने की मांग की। छाबड़ा ने कहा कि पार्टी 20 नवंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन