{"_id":"6aed7359711f34db2105bbb1","slug":"dhaliara-kangra-truck-accident-punjab-driver-govind-singh-dies-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कांगड़ा के ढलियारा में तीखे मोड़ पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, पंजाब के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कांगड़ा के ढलियारा में तीखे मोड़ पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, पंजाब के चालक की मौत
Fri, 06 Nov 2026 11:57 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:57 AM IST
सार
कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के ढलियारा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुजरात से इमारती लकड़ी लेकर बड़ूहूं जा रहा ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पंजाब के फरीदकोट निवासी चालक गोविंद सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
तीखे मोड़ पर पलटा लकड़ी से भरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
देहरा उपमंडल के ढलियारा में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। इमारती लकड़ी से लदा ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, टांडा अस्पताल पहुंचते ही चालक ने दम तोड़ दिया।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। गुजरात से इमारती लकड़ी लेकर पंजाब नंबर का ट्रक बड़ूहूं (देहरा) की ओर आ रहा था। इसी दौरान ढलियारा के पास एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
मृतक की पहचान गोविंद सिंह (28) पुत्र मेशी शर्मा निवासी कोटकपुरा, फरीदकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी नवदीप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।