{"_id":"6abf918737c06043990c4bb6","slug":"video-district-headquarters-dussehra-festival-mela-october-18-to-24-ravana-dahan-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, 19 अक्तूबर को अक्षय-लंका और 20 को रावण दहन; होगी आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, 19 अक्तूबर को अक्षय-लंका और 20 को रावण दहन; होगी आतिशबाजी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 02 Oct 2026 04:42 PM IST
Link Copied
हर वर्ष की तरह इस बार भी जिला मुख्यालय स्थित पुलिस मैदान में जिला स्तरीय दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रशासन ने उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार दशहरा मेला 18 से 24 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा।
उत्सव के दौरान अलग-अलग दिन पुतला दहन कार्यक्रम होंगे। 19 अक्तूबर को अक्षय और लंका का दहन किया जाएगा, जबकि 20 अक्तूबर को रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। इस दौरान आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
एसडीएम मोहित रत्न के अनुसार मेले के आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से पुलिस मैदान के आधे हिस्से का टेंडर किया जाएगा। मैदान का बाकी आधा हिस्सा दशहरा उत्सव की गतिविधियों के लिए रखा जाएगा।
प्रशासन की ओर से शनिवार को मैदान के टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। पिछले वर्ष पुलिस मैदान का टेंडर करीब 15 लाख रुपये में हुआ था। इस बार प्रशासन को इससे अधिक राशि मिलने की उम्मीद है।
एसडीएम मोहित रत्न ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से अक्तूबर में पुलिस भर्ती आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके बावजूद 24 अक्तूबर तक प्रस्तावित दशहरा मेले के आयोजन में कोई आपत्ति नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि टेंडर से मिलने वाली राशि के आधार पर इस बार मेले में कुछ विशेष आयोजन किए जा सकते हैं। पिछले वर्ष की तरह लेजर शो जैसा आकर्षण भी इस बार आयोजित करने की संभावना है।
दशहरा उत्सव के दौरान पुतला दहन, आतिशबाजी और मेले की गतिविधियों के चलते जिला मुख्यालय में लोगों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से उत्सव को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की दिशा में तैयारियां की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।