{"_id":"6abf94ce4bf98381650d7b43","slug":"video-batarahan-panchayat-gram-sabha-gandhi-jayanti-development-water-supply-tb-free-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: बतराहन पंचायत में गांधी जयंती पर आम सभा, टीबी मुक्त होने पर पंचायतवासियों को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: बतराहन पंचायत में गांधी जयंती पर आम सभा, टीबी मुक्त होने पर पंचायतवासियों को दी बधाई
विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बतराहन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में निर्धारित कोरम पूरा रहा। आम सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने की।
बैठक में पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसके अलावा बीबी राम योजना के तहत करवाए जाने वाले कार्यों, युक्ति ऐप के माध्यम से विकास कार्यों में आ रही समस्याओं और आने वाले समय में प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने पंचायत क्षेत्र में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया का आभार जताया। उन्होंने बताया कि पंचायत में सड़कों पर इंटरलॉक टाइलें लगाने, गलियों, पुलियों सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति मिली है।
प्रधान ने विशेष रूप से पंजरोड़ वार्ड की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए पानी के टैंक को मंजूरी मिल गई है और जल जीवन मिशन के तहत इसका कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
आम सभा के दौरान प्रधान ने ग्राम पंचायत बतराहन के टीबी मुक्त होने पर पंचायतवासियों, आशा वर्करों और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पंचायत को टीबी मुक्त बनाने में सभी के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को आगे भी बनाए रखने पर जोर दिया।
प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने ग्रामीणों से पंचायत के नशा विरोधी अभियान को मजबूत करने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशे के कारोबार या आदतन नशे के सेवन से संबंधित जानकारी है तो उसे पंचायत के ध्यान में लाया जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई के लिए मामला संबंधित विभाग के समक्ष उठाया जा सके।
आम सभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
बैठक में पंचायत सचिव विजय सिंह, जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों से आए कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।