{"_id":"677e710981ac665a650a6570","slug":"kotwali-bazaars-fountain-square-will-remain-closed-for-two-hours-on-lohri-kangra-news-c-95-1-kng1005-161085-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लोहड़ी पर कोतवाली बाजार का फव्वारा चौक दो घंटे बंद रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लोहड़ी पर कोतवाली बाजार का फव्वारा चौक दो घंटे बंद रहेगा
धर्मशाला। कोतवाली व्यापार मंडल धर्मशाला की ओर से 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। इस बार यह आयोजन फव्वारा चौक पर किया जाएगा। इसमें व्यापार मंडल की ओर से दो घंटे के लिए कोतवाली बाजार से मैक्लोड़गंज और खनियारा जाने वाले मार्ग को बंद किया जाएगा। यह आयोजन पहली बार होने जा रहा है। कोतवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप ने बुधवार को कचहरी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि धर्मशाला में इस बार लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त कांगड़ा मुख्यातिथि होंगे। इस दौरान कोतवाली बाजार में पर्व के लिए खरीदारी करने और पर्व मनाने आ रहे लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने फव्वारा चौक को शाम 5ः00 से 7ः00 बजे तक बंद रखा जाएगा। व्यापार मंडल द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार मैक्लोड़गंज की ओर जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बायपास रोड से जाना होगा। मैक्लोड़गंज से आ रहे लोगों को काली माता मंदिर के पास और खड़ा डंडा रोड से आ रहे वाहनों को बाजार से थोड़ा पीछे ही रोक दिया जाएगा। वहीं, खनियारा जाने के लिए लोगों को श्याम नगर रामनगर वाले रूट से जाना होगा। उन्होंने बताया कि फव्वारा चौंक को बंद करने के लिए जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री से मंजूरी मिल चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।