{"_id":"67793632237d9afb8f0c852d","slug":"bpl-may-be-selected-afresh-in-kangra-municipal-council-kangra-news-c-95-1-kng1002-160655-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नगर परिषद कांगड़ा में नए सिरे से हो सकता है बीपीएल का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नगर परिषद कांगड़ा में नए सिरे से हो सकता है बीपीएल का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 05 Jan 2025 06:50 AM IST
Link Copied
नगर परिषद को नौ जनवरी को होने वाली केबिनेट बैठक का इंतजार मंजूरी के बाद शुरू होगी बीपीएल की चयन प्रकिया, 2005 में बाद नहीं हुआ चयन बैठक में नप मैदान में हाई मास्ट लाइट लगाने और 18 नए भवनों के नक्शे पास किए संवाद न्यूज एजेंसी कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा के नौ वार्डों में बीपीएल परिवारों के लिए चयन नए सिरे से होने की संभावना प्रबल हो गई है। कांगड़ा नप को प्रदेश सरकार की नौ जनवरी को होने वाली केबिनेट बैठक का इंतजार है। केबिनेट बैठक के बाद बीपीएल परिवारों की चयन प्रकिया को लेकर जो भी फैसला होगा कांगड़ा नप उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर देगी। शनिवार को रेणू शर्मा की अध्यक्षता में नप की बैठक हुई। बैठक में वार्ड एक के पार्षद रहे प्रेम सागर धीमान के निधन पर शोक जताकर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में बीपीएल परिवारों के चयन की प्रकिया को लेकर रेणू शर्मा ने कहा कि केबिनेट बैठक में सरकार इस संदर्भ में जो भी फैसला लेगी, उस पर अमल किया जाएगा। प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बीपीएल परिवारों का चयन वार्ड सभा की बैठक में ही तय होता है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद में वर्ष 2005 के बाद बीपीएल परिवारों का सर्वे नहीं हुआ है। अभी 374 परिवार बीपीएल में शामिल हैं। परिषद के पास ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि कई ऐसे परिवार भी बीपीएल में शामिल हैं जो वर्तमान स्थिति के अनुसार पात्र नहीं माने जा सकते। नगर परिषद प्रशासन ने शहर के सभी बीपीएल कार्ड धारकों को 31 दिसंबर, 2024 तक आय प्रमाण पत्र नगर परिषद कार्यालय में जमा करवाने के आदेश जारी किए थे। मगर कुछ ही परिवारों ने अभी तक अपने आय प्रमाण पत्र जमा करवाए हैं। रेणू शर्मा ने बताया कि बैठक में नप मैदान में हाई मास्क लाइट लगाने और 18 नए भवनों के नक्शे भी पारित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।