फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

छात्रों की गूंज लाइव: परीक्षा नहीं होने से परेशान खरगोन के नर्सिंग छात्र, बोले- अब राहुल गांधी ही आखिरी उम्मीद

Sat, 19 Sep 2026 03:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 19 Sep 2026 03:20 PM IST
खास बातें

Rahul Gandhi in indore: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे चुके हैं। वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होगें। वे छात्रों और युवाओं से शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर संवाद करेंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi in Indore Live Today: Will Interact With Students on Education and Employment Issues
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:11 PM, 19-Sep-2026

खरगोन के छात्र राहुल गांधी से लगाएंगे गुहार

खरगोन के छात्र बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचे हैं। वे राहुल गांधी को नर्सिंग कॉलेज से जुड़ी अपनी समस्याएं बताना चाहते हैं। छात्रों का कहना है कि 5 से 6 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी परीक्षाएं नहीं हो रही हैं। इसे लेकर वे कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। छात्रों का कहना है कि अब वे राहुल गांधी को ही अपनी समस्या के समाधान के लिए अंतिम विकल्प मान रहे हैं।

02:55 PM, 19-Sep-2026

12 बजे के बाद से ही भीड़ जुटना शुरू

राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे के बाद से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। आसपास के सभी रास्तों पर भी युवाओं की भीड़ नजर आ रही है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
02:51 PM, 19-Sep-2026

राहुल का काफिला रूका

राहुल गांधी का काफिला इंदौर के चंद्रगुप्त चौराहे पर ट्रैफिक के बीच फंस गया। राहुल गांधी करीब 10 मिनट तक ट्रैफिक में रुके रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ भी उनकी कार के पास पहुंच गई।

02:24 PM, 19-Sep-2026

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के खिलाफ लगे पोस्टर

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के खिलाफ लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी इंदौर एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल के आसपास उनके विरोध में बड़ी संख्या में होर्डिग लगे हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने होर्डिंग को निकालने का पूरा प्रयास किया लेकिन अभी भी शहर में जगह-जगह इन होर्डिग को देखा जा रहा है। भवरकुआं क्षेत्र जहां मुख्य रूप से छात्र सबसे अधिक संख्या में रहते हैं और कांग्रेस ने सबसे अधिक दिनों तक यहां प्रचार अभियान चलाया। इस इलाके में बड़ी संख्या में झूठ की गूंज के नाम से होर्डिग लगाए गए हैं। इन पोस्टर में में राहुल गांधी का चेहरा काला किया गया है। उनके चेहरे के ऊपर झूठ की गूंज लिखा हुआ है। नगर निगम और प्रशासन के द्वारा अभी तक किया जानकारी नहीं दी गई है कि यह होर्डिंग किसने लगाए हैं।
02:06 PM, 19-Sep-2026

एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा

एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा होने लगी है। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता अपने समर्थकों के साथ आ रहे हैं।  एमआर 10 चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत करने उमड़े हैं। एयरपोर्ट से होटल तक राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस नेताओं ने मंच लगाए हैं हालांकि किसी भी मंच पर राहुल गांधी नहीं जाएंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना होंगे।
01:41 PM, 19-Sep-2026

इंदौर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए पहुंचे कई कांग्रेसी नेता

इंदौर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए कई कांग्रेसी नेता पहुंचे हैं।  एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ चुके हैं। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने इंदौर में लगे राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर को लेकर कहा कि भाजपा घबरा गई है और आईसीयू में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 19-Sep-2026

राहुल गांधी दिल्ली से हुए रवाना

 राहुल गांधी अपनी इंदौर यात्रा के दौरान 56 दुकान भी जा सकते हैं। राहुल गांधी दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं। वे 1.45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे रेडिसन होटल आएंगे। फिर शाम 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे
01:17 PM, 19-Sep-2026

राहुल गांधी का आयोजन स्थल तक जाने का रूट बदला

राहुल गांधी एबी रोड से आयोजन स्थल तक जाएंगे। पहले होटल से सुपर कॉरिडोर, एयरपोर्ट रोड होते हुए जाने का रूट तय किया गया था जिसका कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया था।
12:46 PM, 19-Sep-2026

राहुल गांधी ने पूछा- क्या खिला रहा है इंदौर, पोहे-जलेबी या कुछ और...?

राहुल गांधी की इंदौर यात्रा में राजनीति के साथ शहर के जायके का रंग भी नजर आ रहा है। शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ आयोजन से एक दिन पहले राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर इंदौर के पोहे-जलेबी का जिक्र कर युवाओं से जुड़ने की कोशिश की।


पढ़िए पूरी खबर:  राहुल गांधी ने पूछा- क्या खिला रहा है इंदौर, पोहे-जलेबी या कुछ और...?

12:25 PM, 19-Sep-2026

करीब 15 हजार छात्रों के बैठने की व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल पर करीब 15 हजार छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में प्रवेश पंजीकरण कराने वाले छात्रों को ही दिया जाएगा। छात्रों की एंट्री दोपहर करीब 2:30 बजे से पास स्कैन करने के बाद शुरू होगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता व्यवस्थाएं संभालेंगे, जबकि आयोजन स्थल पर किसी भी नेता को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed