फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NGT ban Bappa's immersion will not take place in the Yamuna New update on Ganpati Visarjan

गणपति विसर्जन पर नया अपडेट: यमुना में नहीं होगी बप्पा की विदाई, एनजीटी ने लगा दी रोक; ये व्यवस्था हुई लागू

Sat, 19 Sep 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 10:46 AM IST
सार

एनजीटी की रोक के चलते आगरा में गणपति प्रतिमाओं का यमुना में सीधे विसर्जन नहीं किया जाएगा। नगर निगम ने चार यमुना घाटों पर अस्थायी कुंड बनाए हैं, जिनमें गंगाजल भरकर प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
NGT  ban Bappa's immersion will not take place in the Yamuna New update on Ganpati Visarjan
गणपति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 यमुना नदी का पानी विसर्जन के लायक भी नहीं है। गणपति बप्पा की विदाई के लिए नगर निगम ने यमुना के घाटों पर अस्थायी कुंड बनाए हैं। कुंडों में यमुना जल की जगह गंगाजल भरा जाएगा। आगरा को पालड़ा से पाइपलाइन के जरिए गंगाजल मिलता है। इन कुंडों में गंगाजल भरकर मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। हाथीघाट, कैलाश घाट, बल्केश्वर और दशहरा घाट पर विसर्जन के लिए कुंड बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नदियों और तालाबों में होने वाले प्रदूषण के कारण मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगा रखी है। आगरा नगर निगम ने शहर में यमुना नदी के किनारे चार घाटों पर अस्थायी कुंड बनाए हैं जिनमें मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। कुंडों के चारों ओर बैरिकेडिंग की जा रही है ताकि सुरक्षित तरीके से श्रद्धालु विसर्जन कर सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारियों को भी घाटों पर तैनात किया गया है। शुक्रवार दोपहर अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ हाथीघाट का दौरा किया। क्षेत्रीय जेडएसओ आशुतोष वर्मा को विसर्जन के दौरान घाट पर पर्याप्त संख्या में कर्मचारी मौजूद रखने को कहा।

 
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि एनजीटी के आदेश के तहत अस्थायी कुंड बनाए गए हैं। लोगों से अपील है कि वह निर्धारित कुंडों में ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करें। निगम के कर्मचारी विसर्जन के दौरान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed