{"_id":"6aba5599e3a2c31174007b13","slug":"video-video-district-level-cultural-competition-begins-at-bhota-school-305-girl-students-from-25-schools-are-participating-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: भोटा स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू, 25 स्कूलों से 305 छात्राएं ले रहीं भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: भोटा स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू, 25 स्कूलों से 305 छात्राएं ले रहीं भाग
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में सोमवार को अंडर-19 छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर पढ़ाई, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए स्कूल को अपनी ओर से 5100 रुपये की राशि प्रदान की। स्कूल की प्रधानाचार्य सनम ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा प्रतियोगिता का समापन 30 सितंबर को होगा। प्रतियोगिता में जिले के 25 स्कूलों की 305 छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर नगर पंचायत भोटा की अध्यक्ष सरोज कुमारी, उपाध्यक्ष बलदेव धीमान, मंसाराम, कुलदीप ठाकुर, जगदीश चंद, सुरजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।