{"_id":"6ac63a75c641bb03a40c3869","slug":"video-sunil-sharma-bittu-stated-that-a-budget-provision-would-be-made-for-the-link-road-to-jalod-village-in-ukhli-panchayat-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुनील शर्मा बिट्टू बोले- उखली पंचायत के जलोड़ गांव के लिंक रोड के लिए करेंगे बजट का प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील शर्मा बिट्टू बोले- उखली पंचायत के जलोड़ गांव के लिंक रोड के लिए करेंगे बजट का प्रावधान
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत उखली के गांव जलोड का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं साढे तीन वर्ष की उपलब्धियों से अवगत करवाया। जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव के लिंक रोड की समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। उन्होंने पेयजल और बिजली की समस्या के त्वरित समाधान के लिए भी जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इससे पहले, स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान दौलत राम, गांववासियों रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, बालकृष्ण, मौजी राम, बॉबी और बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया तथा उन्हें अपनी समस्याएं एवं मांगें उनके समक्ष रखीं। उन्होंने जनसमस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को त्वरित निर्देश जारी करने के लिए सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया तथा उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।