{"_id":"6ac6a5000aff7f986c0b82e7","slug":"manoh-tikkar-road-to-be-transformed-at-a-cost-of-963-crore-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-211193-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मनोह-टिक्कर सड़क की 9.63 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मनोह-टिक्कर सड़क की 9.63 करोड़ रुपये से बदलेगी सूरत
Thu, 08 Oct 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के तहत पट्टा अनुभाग की मनोह से टिक्कर वाया जख्योल सड़क के विस्तारीकरण पर करीब 9.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन दिनों सड़क के विस्तारीकरण के लिए डंगों के निर्माण का कार्य जारी है।
करीब 12.195 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण लंबी दूरी की बसों की आवाजाही में परेशानी होती है।
समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। मनोह से टिक्कर तक करीब चार किलोमीटर क्षेत्र में छोटे-बड़े करीब 40 डंगों का निर्माण किया जा रहा है। विस्तारीकरण के बाद सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर होगी।
इसके अलावा बारिश के पानी से सड़क को सुरक्षित रखने के लिए करीब सात किलोमीटर क्षेत्र में पक्की नालियां बनाई जाएंगी। सड़क को नए सिरे से तैयार करने के लिए सोलिंग और बिटुमिन का कार्य भी किया जाएगा। विभाग ने कार्य पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय निर्धारित किया है। सड़क के विस्तारीकरण का कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों कुलदीप सिंह, अरविंद, जसवीर सिंह, रत्न चंद, विवेक, अजीत कुमार, कमल चंद, रिखी राम और मिलखी राम सहित अन्य लोगों ने विधायक सुरेश कुमार का आभार जताया।