{"_id":"6a9aaefda8b24987490f51a1","slug":"video-sujanpur-councilor-manish-gupta-voices-the-pain-of-being-denied-a-ticket-during-a-press-conference-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर: पत्रकार वार्ता में छलका पार्षद मनीष गुप्ता का टिकट कटने का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर: पत्रकार वार्ता में छलका पार्षद मनीष गुप्ता का टिकट कटने का दर्द
विश्राम गृह में आयोजित कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय संगठन के भीतर की तनातनी खुलकर सामने आ गई, जब नवनिर्वाचित जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर दो से पार्षद मनीष गुप्ता ने सुजानपुर नगर परिषद चुनाव में वार्ड पार्षद का टिकट नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उनके बयान पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद कुछ देर के लिए बैठक का माहौल गरमा गया। मनीष गुप्ता ने कहा कि पिछले चुनाव में उन्हें पार्टी की ओर से वार्ड पार्षद का टिकट नहीं मिला। इसके बाद भी उन्होंने पार्टी के खिलाफ बगावत नहीं की और कांग्रेस के साथ अपनी निष्ठा कायम रखी। मनीष गुप्ता के इस बयान और कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा नाराज हो गए। उन्होंने बैठक में ही कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाएगा तो वह बैठक का बहिष्कार कर वहां से चले जाएंगे। राजेंद्र वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि मनीष गुप्ता ने वार्ड पार्षद के टिकट के लिए आवेदन ही नहीं किया था। मामला मीडिया के सामने बढ़ता देख मनीष गुप्ता ने तत्काल स्थिति को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी निष्ठा कांग्रेस पार्टी के साथ है और आगे भी रहेगी। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जल्द ही क्षेत्र में एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन का एलान किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य आपसी गिले-शिकवे भुलाकर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा करना होगा। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।