{"_id":"6aa7ccf1238b0ee0b701f599","slug":"video-hamirpur-fraud-of-135-lakh-on-pretext-of-arranging-son-marriage-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सगाई और शादी करवाने का झांसा देकर 1.35 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सगाई और शादी करवाने का झांसा देकर 1.35 लाख की ठगी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 04:01 PM IST
Link Copied
सदर थाना क्षेत्र में बेटे की सगाई और शादी करवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर रकम लेने के बाद न तो रिश्ता तय करवाया गया और न ही पैसे लौटाए गए। शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद ने बताया कि वह विवाह-शादियों में रसोइये का काम करता है। उसके साथ कांगड़ा जिले का एक व्यक्ति भी कई वर्षों से काम करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने उक्त व्यक्ति से अपने छोटे बेटे की शादी करवाने की बात कही थी। इस पर आरोपी ने एक लड़की से रिश्ता करवाने का भरोसा दिया और शादी की बातचीत आगे बढ़ाने के लिए पैसे भेजने को कहा।
शिकायतकर्ता ने आरोपी के कहने पर एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर गूगल पे के माध्यम से 20 हजार रुपये भेजे। इसके बाद लड़की के परिवार को सगाई के लिए कपड़े खरीदने के नाम पर भी 20 हजार रुपये दिए गए। प्रेम चंद के अनुसार 29 जनवरी 2024 को आरोपी ने फोन कर बताया कि वह लड़की के परिवार को लेकर उनके घर आ रहा है। परिवार करीब साढ़े 12 बजे तक उनके आने का इंतजार करता रहा, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
इसके बाद कथित तौर पर आरोपी ने बताया कि लड़की की मां पेड़ से गिर गई है और उसे इलाज के लिए जालंधर अस्पताल ले जाना है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इलाज के नाम पर भी अलग-अलग तारीखों में उससे रकम ली गई। इस तरह कुल 1.35 लाख रुपये लिए गए।
प्रेम चंद ने आरोप लगाया कि रकम लेने के बावजूद शादी की बातचीत आगे नहीं बढ़ाई गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो रिश्ता तय हुआ और न ही पैसे वापस किए गए। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
एएसपी हमीरपुर राजेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।