{"_id":"6ae71dacbaa97e8648000304","slug":"cbse-experience-centre-students-can-visit-from-november-3-check-how-schools-can-book-slots-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई एक्सपिरियंस सेंटर: द्वारका में तैयार हुआ केंद्र, 3 नवंबर से छात्र कर सकेंगे भ्रमण; कैसे मिलेगी एंट्री?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई एक्सपिरियंस सेंटर: द्वारका में तैयार हुआ केंद्र, 3 नवंबर से छात्र कर सकेंगे भ्रमण; कैसे मिलेगी एंट्री?
Sun, 01 Nov 2026 04:38 PM IST
शिवम तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 01 Nov 2026 04:38 PM IST
सार
सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक और शिक्षा के नए रूपों को करीब से जानने का मौका मिलेगा। बोर्ड ने द्वारका स्थित एक्सपिरियंस सेंटर में तीन नवंबर से छात्रों के भ्रमण की व्यवस्था की है। स्कूल एक नवंबर से ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकेंगे। हर स्लॉट में शिक्षकों सहित अधिकतम 60 लोगों को प्रवेश मिलेगा। शुरुआती चरण में भ्रमण 30 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
CBSE Experience Centre
- फोटो : AI Generated
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जुड़े स्कूलों के विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक और शिक्षा में हो रहे बदलावों को करीब से समझने का मौका मिलने जा रहा है। बोर्ड ने द्वारका स्थित अपने कार्यालय में एक्सपिरियंस सेंटर तैयार किया है। यहां छात्र नई जानकारी को रोचक और गतिविधियों के जरिए समझ सकेंगे। इस केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विज्ञान, तकनीक और नए विचारों की दुनिया से जोड़ना है। छात्र यहां शिक्षा के पुराने दौर से लेकर आज की डिजिटल कक्षाओं तक के बदलावों के बारे में जान सकेंगे।
एक्सपिरियंस सेंटर में विद्यार्थियों को भारत में शिक्षा के विकास, उभरती तकनीकों, विज्ञान और नए आविष्कारों के बारे में जानकारी मिलेगी। यहां वे यह भी समझ सकेंगे कि आने वाले समय में तकनीक और शिक्षा किस तरह बदल सकती है। इसके साथ ही छात्रों को भविष्य में करियर के नए अवसरों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। केंद्र में शिक्षा के प्राचीन इतिहास से लेकर आधुनिक डिजिटल कक्षाओं और भविष्य की तकनीक तक की जानकारी दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के विषयों को वास्तविक दुनिया से जोड़कर समझने में मदद मिलेगी।

भ्रमण कब से शुरू होगा?
सीबीएसई के अनुसार, शुरुआती चरण में तीन नवंबर से 30 नवंबर तक केवल बोर्ड से जुड़े स्कूलों के विद्यार्थियों को केंद्र में भ्रमण का अवसर मिलेगा। स्कूलों के लिए ऑनलाइन बुकिंग एक नवंबर 2026 से शुरू होगी। स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध तारीख और समय का चयन कर सकेंगे। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे विद्यार्थियों को इस भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करें। इससे छात्रों को कक्षा में पढ़ी जाने वाली बातों को नए तरीके से समझने और विज्ञान तथा तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X