{"_id":"6b055218e5a20755a30f321e","slug":"video-hrtc-driver-assault-allegation-ghanauli-hamirpur-protest-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पंजाब के घनौली में HRTC चालक से मारपीट का आरोप, हमीरपुर में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पंजाब के घनौली में HRTC चालक से मारपीट का आरोप, हमीरपुर में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
पंजाब के घनौली में हमीरपुर डिपो की बस के चालक के साथ कथित मारपीट और परिचालक से धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। घटना को लेकर HRTC कर्मचारियों में रोष है। मंगलवार को हमीरपुर वर्कशॉप में चालक-परिचालकों ने ड्राइवर यूनियन के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर की अगुवाई में पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
कर्मचारियों का आरोप है कि घटना के बाद जब वे शिकायत लेकर नजदीकी पुलिस थाने पहुंचे तो उनकी बात नहीं सुनी गई और उचित कार्रवाई नहीं की गई।
यूनियन के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर के अनुसार, हमीरपुर डिपो की बस शाम 7:40 बजे हमीरपुर से वृंदावन रूट पर रवाना होती है। यह बस रात करीब 10 बजे पंजाब के घनौली पहुंची थी। यहां एक होटल के पास चालक बस को मोड़ रहा था।
इसी दौरान पराली से लदा एक ट्रैक्टर वहां पहुंचा। बस को मोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने बस चालक को ड्राइवर सीट से नीचे खींचकर उसके साथ मारपीट की। वहीं, परिचालक के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद कर्मचारी नजदीकी पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण बस में सवार यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के मुताबिक, बस को रात करीब 2:30 बजे वहां से रवाना किया जा सका।
यूनियन ने कहा कि अब पंजाब सहित अन्य राज्यों में रांग साइड स्थित होटलों और ढाबों पर HRTC की बसें नहीं रोकी जाएंगी। साथ ही निगम प्रबंधन से ऐसे होटल और ढाबे चिन्हित करने की प्रक्रिया रद्द करने की मांग की गई है।
यूनियन ने निगम प्रबंधन से मामले में एफआईआर दर्ज करवाने और कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। मान सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने निगम प्रबंधन से अपनी कार्यशैली में सुधार करने की भी मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान राजकुमार, संजीव, पवन सहित कई चालक और परिचालक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।