Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   70 percent of the work on the 'Sukh Ashray' complex in Luthan is complete.

Hamirpur (Himachal) News: लुथान में सुख आश्रय परिसर का 70 प्रतिशत कार्य पूरा

Wed, 25 Nov 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
70 percent of the work on the 'Sukh Ashray' complex in Luthan is complete.
लुथान में निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर। संवाद - फोटो : 1
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की सीमा से सटी ग्राम पंचायत सुधंगल के गांव लुथान में निर्माणाधीन राज्य स्तरीय सुख आश्रय परिसर का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 92.38 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस परिसर में छह ब्लॉक बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य अगले वित्त वर्ष की शुरुआत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सुख आश्रय परिसर में आधुनिक सुविधाओं के साथ वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। इसके तहत एक ब्लॉक में 100 वरिष्ठ नागरिकों, दूसरे में 100 लड़कों तथा महिला सदन में 200 महिलाओं एवं लड़कियों के रहने की क्षमता होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कामकाजी महिलाओं के लिए 50 लोगों की क्षमता वाला अलग ब्लॉक बनाया जा रहा है। परिसर के छह ब्लॉकों में से एक का निर्माण केंद्र सरकार से मिली आठ करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता से किया जा रहा है, जबकि शेष निर्माण कार्य प्रदेश सरकार के सहयोग से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें चार ब्लॉक तीन मंजिला, एक दो मंजिला और छठा ब्लॉक छह मंजिला होगा। परिसर में आवासीय सुविधाओं के अलावा प्रशासनिक ब्लॉक, पुस्तकालय, व्यायामशाला, दो मंजिला बैडमिंटन एवं टेनिस कोर्ट, तरणताल और जलपान गृह भी विकसित किए जाएंगे।


कोट :

सुख आश्रय का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसे अगले वित्त वर्ष की शुरुआत तक पूरा करने का लक्ष्य है। परिसर में रहने वालों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। -पंकज चौहान, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग उपमंडल ज्वालाजी।

संशोधन : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed