Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Discrepancy in birth and vaccination data; a shortfall of 19 records between two portals

Hamirpur (Himachal) News: जन्म और टीकाकरण के आंकड़ों में अंतर, दो पोर्टल के रिकॉर्ड में 19 की कमी

Wed, 25 Nov 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
नवीन ठाकुर
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में अक्तूबर के दौरान अस्पतालों में हुए प्रसव और नवजात बच्चों को जन्म के समय लगाई जाने वाली हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन के आंकड़ों में अंतर सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचएमआईएस और यू-विन पोर्टल के आंकड़ों की तुलना करने पर जीवित जन्म के रिकॉर्ड में 19 का अंतर पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक से 30 अक्तूबर 2026 तक जिले के विभिन्न डिलीवरी पॉइंट पर कुल 555 जीवित जन्म दर्ज किए गए। इनमें एचएमआईएस पोर्टल पर सभी 555 जन्मों की एंट्री है, जबकि यू-विन पोर्टल पर 536 जन्म ही दर्ज किए गए हैं। इस तरह दोनों पोर्टल के रिकॉर्ड में 19 का अंतर सामने आया है।
विज्ञापन

वहीं, नवजात बच्चों को जन्म के समय लगाई जाने वाली हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन की खुराक के रिकॉर्ड में भी अंतर है। एचएमआईएस पोर्टल पर 548 बच्चों को जन्म खुराक दिए जाने की एंट्री है, जबकि यू-विन पोर्टल पर यह आंकड़ा 536 है। दोनों पोर्टल के रिकॉर्ड में 12 का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी दोनों पोर्टल के आंकड़े एक समान नहीं हैं। यहां एचएमआईएस पोर्टल पर 384 और यू-विन पोर्टल पर 377 जीवित जन्म दर्ज किए गए हैं। इस तरह मेडिकल कॉलेज के रिकॉर्ड में भी सात का अंतर सामने आया है।

कोट
पोर्टल पर आंकड़ों की समयबद्ध एंट्री सुनिश्चित करने के लिए संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं। विभाग का प्रयास है कि सभी डिलीवरी पॉइंट पर प्रसव और टीकाकरण से संबंधित जानकारी दोनों पोर्टल पर समय से दर्ज हो, ताकि आंकड़ों में एकरूपता बनी रहे। -डॉ. सतीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article