{"_id":"68c2e759f574ae564001962e","slug":"video-hamirpur-there-will-be-advertising-facility-on-hrtc-thermal-paper-tickets-e-tickets-and-online-portal-2025-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: एचआरटीसी की थर्मल पेपर टिकटों, ई-टिकटों व ऑनलाइन पोर्टल पर होगी विज्ञापन की सुविधा, निगम की आय में होगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: एचआरटीसी की थर्मल पेपर टिकटों, ई-टिकटों व ऑनलाइन पोर्टल पर होगी विज्ञापन की सुविधा, निगम की आय में होगा इजाफा
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने आय के नए स्रोत और प्रचार-प्रसार के लिए नईं पहल शुरू की है। अब निगम अपने थर्मल पेपर टिकटों, ई-टिकटों और ऑनलाइन पोर्टल/ऐप पर विज्ञापन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस कार्यक्रम से जहां निगम की आय में इजाफा होगा, वहीं सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों को अधिकतम यात्रियों तक अपने संदेश को पहुंचाने का अवसर मिलेगा। यह जानकारी मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा किह परिवहन निगम की ओर से प्रतिदिन लगभग चार लाख टिकट जारी किए जाते हैं,जिससे विज्ञापनों का प्रभावी प्रसार सुनिश्चित होगा। दिशा-निर्देशों के मुताबिक, विज्ञापन थर्मल पेपर टिकटों के ऊपर और नीचे, पीडीएफ ई-टिकटों, पुश नोटिफिकेशन तथा ईबीटीएम थर्मल पेपर रोल की पीठ पर दिए जा सकते हैं। दरें भी बेहद किफायती रखी गई हैं। गैर-सरकारी संस्थाओं के लिए टिकट पर संदेश छपवाने की दर 15 पैसे और सरकारी संस्थाओं के लिए 10 पैसे तय की गई है। इसी प्रकार, ऑनलाइन पुश नोटिफिकेशन की दर गैर-सरकारी संस्थाओं के लिए 1 रुपये और सरकारी संस्थाओं के लिए 50 पैसे होगी। विज्ञापन प्रकाशित करने से पूर्व निगम की पूर्व स्वीकृति आवश्यक रहेगी। निगम ने न्यूनतम ऑर्डर भी निर्धारित किए हैं। गैर-सरकारी संस्थाओं के लिए टिकट पर विज्ञापन का न्यूनतम ऑर्डर 25,000 रुपये तथा ईबीटीएम थर्मल पेपर रोल पर विज्ञापन का न्यूनतम ऑर्डर पांच लाख रुपये रखा गया है। वहीं, ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल/ऐप पर 15 सेकंड की पुश सूचना के लिए भी गैर-सरकारी संस्थाओं को कम से कम 25,000 रुपये का ऑर्डर देना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल निगम के लिए अतिरिक्त आय का नया स्रोत बनेगी और संस्थाओं के लिए सस्ता व प्रभावी प्रचार माध्यम साबित होगी। उन्होंने सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। इच्छुक संस्थाओं को अपना विज्ञापन प्रकाशित करवाने हेतु socphrtc@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से आवेदन भेजना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।