{"_id":"6afa12278aaceae8d70cde74","slug":"sepoy-akshay-kumar-laid-to-rest-with-full-military-honors-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-215342-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राजकीय सम्मान के साथ सिपाही अक्षय कुमार पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राजकीय सम्मान के साथ सिपाही अक्षय कुमार पंचतत्व में विलीन
Mon, 16 Nov 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
6वीं डोगरा रेजिमेंट के सिपाही अक्षय कुमार के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भोरंज व
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की नंधन पंचायत के रूथवाणी गांव के वीर सपूत सिपाही अक्षय कुमार शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। महज 26 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले अक्षय कुमार का अंतिम संस्कार टाउन भराड़ी श्मशानघाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
इस दौरान माहौल उस समय गमगीन हो गया, जब तिरंगे में लिपटे बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर परिजन बिलख पड़े। अपने इकलौते बेटे को अंतिम विदाई देते माता-पिता का दर्द देखकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।
रविवार सुबह भारतीय सेना की टुकड़ी सिपाही अक्षय कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर उनके पैतृक गांव रूथवाणी पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए घर के आंगन में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया।
विज्ञापन
इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने लाडले को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम यात्रा टाउन भराड़ी श्मशानघाट पहुंची, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने वीर जवान को अंतिम विदाई दी।
चचेरे भाई साहिल ठाकुर ने अक्षय कुमार की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान भारतीय सेना की 6वीं डोगरा रेजिमेंट की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने वीर साथी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी।
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने प्रदेश सरकार की ओर से पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अक्षय कुमार के पिता राजकुमार, डीएसपी हरीश गुलेरिया सहित अन्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवान को नमन किया।
सिपाही अक्षय कुमार 16 दिसंबर 2020 को देश सेवा का सपना लेकर भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में उत्तराखंड के जोशीमठ में तैनात थे, जहां हृदयाघात के कारण उनका असामयिक निधन हो गया। अक्षय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, तहसीलदार भोरंज डॉ. आशीष, नरेंद्र कुमार दर्जी, ब्लॉक समिति सदस्य मनोज कुमार और पंचायत प्रधान रवि कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।