{"_id":"6afa120e5e0c6d401e08ce6d","slug":"hrtc-has-operated-special-buses-to-chandigarh-and-hoshiarpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-215356-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चंडीगढ़ और होशियारपुर के लिए एचआरटीसी ने चलाईं विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चंडीगढ़ और होशियारपुर के लिए एचआरटीसी ने चलाईं विशेष बसें
Mon, 16 Nov 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दिवाली और भैयादूज का त्योहार मनाने के बाद अब लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी हमीरपुर डिपो ने रविवार को विभिन्न रूटों पर छह विशेष बसों का संचालन किया।
निगम प्रबंधन की ओर से चंडीगढ़ के लिए तीन, होशियारपुर के लिए दो और शिमला के लिए एक विशेष बस चलाई गई। अतिरिक्त बसों के संचालन से वापस लौट रहे यात्रियों को काफी राहत मिली और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा हुई।
इससे पहले भी एचआरटीसी ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से लोगों को घर पहुंचाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की थी। अब त्योहार मनाकर वापस लौट रहे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए निगम अतिरिक्त बसें चला रहा है।
विज्ञापन
एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक राज कुमार पाठक ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए निगम प्रयासरत है। यात्रियों की मांग के आधार पर विभिन्न रूटों पर विशेष बसें भेजी जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या में और बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।