{"_id":"6919cf5463ccc37085021afd","slug":"video-hamirpur-mla-ashish-sharma-inaugurated-the-mahila-mandal-bhawan-and-badminton-court-2025-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: विधायक आशीष शर्मा ने महिला मंडल भवन और बैडमिंटन कोर्ट किया लोकार्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: विधायक आशीष शर्मा ने महिला मंडल भवन और बैडमिंटन कोर्ट किया लोकार्पित
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से निर्मित दो विकास कार्यों के उद्घाटन किया। विधायक आशीष शर्मा ने सुबह 11:00 बजे ग्राम पंचायत सासन के जटेड़ी महिला मंडल के जीर्णोद्वार के लिए उनकी विधायक निधि से जारी की गई दो लाख की राशि के बाद उसे भवन को लोगों के लिए समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय महिला मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं कहा कि यह महिला मंडल अब क्षेत्र में होने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं महिला मंडल के कार्यक्रमों में काम आएगा। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान अरुण कुमार, महिला मंडल प्रधान उषा भारद्वाज, बूथ अध्यक्ष प्रवीण कुमार, विनीत कालिया सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं विधायक आशीष शर्मा ने ग्राम पंचायत रोपा के राजकीय माध्यमिक पाठशाला रोपा में विधायक निधि से निर्मित बैडमिंटन कोर्ट का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस बैडमिंटन कोर्ट के लिए उन्होंने विधायक निधि से डेढ़ लाख रुपए स्वीकृत किए थे। बच्चों को खेलों के तरफ बढ़ाना एवं नशे से दूर रखने के उद्देश्य से यह बैडमिंटन कोर्ट यहां बनाया गया है। उन्होंने पाठशाला में मेरा युवा भारत केंद्र हमीरपुर की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता का भी समापन किया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला कोट और टोनी देवी की टीमों के मध्य हुआ। जिसमें विजेता कोट टीम विजेता रही। वहीं रस्साकस्सी में महिला मंडल रोपा विजेता रहा। बैडमिटन एकल में कार्तिक रोपा से विजेता रहा। जबकि बैडमिंटन युगल में विशाल और हर्ष कोट से विजेता रहे। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि खेलें युवाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखती हैं। इसलिए युवाओं को सुबह जल्दी उठकर माता पिता एवं परमात्मा के चरणों में शीश नवाकर शारीरिक गतिविधियों एवं खेलों में भाग लेना चाहिए। पढ़ाई के साथ साथ युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी फिट रहेगा। विधायक आशीष शर्मा ने इस मौके पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला रोपा को गोद भी लिया। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान रंजीत सिंह, बूथ अध्यक्ष राजीव राणा, शशिपाल, अशोक ठाकुर, राजेश कुमार, धनी राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।