फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seven crore rupees approved for Allied Healthcare College

Hamirpur (Himachal) News: एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज के लिए सात करोड़ मंजूर

Sat, 12 Sep 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 12 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज की स्थापना के लिए सात करोड़ रुपये की राशि और 16 नए पद मंजूर किए गए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने इसे जिले के युवाओं और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने परिधि गृह हमीरपुर में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि राष्ट्रीय संबद्ध और स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग अधिनियम 2021 लागू होने के बाद उत्तर भारत में यह पहला पूर्णतः स्वतंत्र एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज होगा।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा ने बताया कि कॉलेज में शुरुआती तौर पर चार स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें बेचलर ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बेचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी और बेचलर ऑफ एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी की 60-60 सीटें होंगी। बेचलर ऑफ डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी में 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस तरह हर साल 210 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। अगले वर्ष तीन से चार अन्य रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू करने की संभावना भी है। कॉलेज के संचालन के लिए प्रधानाचार्य, सहायक प्राध्यापकों और ट्यूटर्स समेत 16 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा उपकरणों की खरीद के लिए सात करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि एलाइड हेल्थकेयर क्षेत्र आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कॉलेज से हिमाचल समेत उत्तर भारत के युवाओं को रेडियोलॉजी, प्रयोगशाला, एनेस्थीसिया, ऑपरेशन थियेटर और डायलिसिस जैसे क्षेत्रों में व्यावसायिक शिक्षा मिलेगी। इससे प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता बढ़ने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। भाजपा नेताओं के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माण को एनडीए सरकार का देन बताने के बयान पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार इसके दस्तावेज पेश कर चुके हैं कि किसने इसको स्वीकृत किया था। उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई यह कहे कि एम्स बिलासपुर उन्होंने लाया है तो क्या उससे डॉ. पुष्पेंद्र को एम्स निर्माण का श्रेय मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed