{"_id":"6a71f03ee93263395000a3fc","slug":"video-hamirpur-major-lapse-in-shiva-project-200-kanal-orchard-dries-up-after-check-dam-collapses-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: शिवा प्रोजेक्ट में बड़ी चूक, चेक डैम टूटा तो सूख गया 200 कनाल का बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: शिवा प्रोजेक्ट में बड़ी चूक, चेक डैम टूटा तो सूख गया 200 कनाल का बाग
रंगस (हमीरपुर)।
फर्स्ट लैंड डेमोनस्ट्रेशन (एफएलडी) की सफलता के बाद उद्यान विभाग हमीरपुर ने मझोट क्लस्टर में 200 कनाल में मुसम्मी का बाग तो विकसित कर दिया, लेकिन उसकी निगरानी और रखरखाव भगवान भरोसे छोड़ दिया। लाखों रुपये का चेक डैम क्षतिग्रस्त होने के बाद भी समय पर मरम्मत नहीं हुई। नतीजा, सिंचाई व्यवस्था ठप पड़ गई और किसानों के अनुसार 5500 में से करीब 70 फीसदी पौधे सूख गए। किसानों का दावा है कि मार्च 2025 में 200 कनाल निजी भूमि में लगाए गए करीब 5500 पौधों में से 70 फीसदी पौधे नष्ट हो गए हैं। किसानों ने इसके लिए उद्यान विभाग के कमजोर निगरानी तंत्र, सिंचाई व्यवस्था की विफलता और क्षतिग्रस्त चेक डैम को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया चेक डैम अप्रैल में ही क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन समय रहते उसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। इससे सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई और फेंसिंग टूटने से जंगली जानवरों ने भी बगीचे को भारी नुकसान पहुंचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।