{"_id":"6b05728955a4a60b33049f83","slug":"video-hamirpur-kangra-and-south-zone-register-wins-in-cricket-tournament-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर:क्रिकेट प्रतियोगिता में कांगड़ा और साउथ जोन ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर:क्रिकेट प्रतियोगिता में कांगड़ा और साउथ जोन ने दर्ज की जीत
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) खेल संगठन की ओर से बड़ू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें कांगड़ा जोन और साउथ जोन शिमला की टीमों ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला कांगड़ा जोन और शिमला जोन के बीच खेला गया। इसमें कांगड़ा जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिमला जोन की टीम 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 81 रन ही बना सकी। इस तरह कांगड़ा जोन ने मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में साउथ जोन शिमला और हमीरपुर जोन की टीमें आमने-सामने रहीं। साउथ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। जवाब में हमीरपुर जोन की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट गंवाकर 84 रन ही बना सकी। इस तरह साउथ जोन शिमला ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में एचपीएसईबीएल की कुल सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें कांगड़ा जोन, हमीरपुर जोन, मंडी जोन, शिमला जोन, जनरेशन विंग, मुख्यालय विंग और इलेक्ट्रिकल सिस्टम विंग की टीमें शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।