Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur darkoti house fire diwali fireworks 10 lakh loss

हमीरपुर में दिवाली की आतिशबाजी बनी आग की वजह, दरकोटी में मकान को करीब 10 लाख का नुकसान

Mon, 09 Nov 2026 05:15 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 05:15 PM IST
hamirpur darkoti house fire diwali fireworks 10 lakh loss
दिवाली की खुशियों के बीच आतिशबाजी की एक चिंगारी हमीरपुर जिले के एक परिवार के लिए भारी नुकसान का कारण बन गई। टौणी देवी क्षेत्र के दरकोटी गांव में पटाखे की चिंगारी से एक मकान के कमरे में आग लग गई। इस घटना में घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। हादसे में प्रभावित परिवार को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार घटना दिवाली की रात करीब 11:30 बजे की है। दरकोटी गांव निवासी हरनाम सिंह पुत्र स्वर्गीय ख्याली राम के मकान के मुख्य कैंची गेट से आतिशबाजी की चिंगारी अंदर पहुंच गई। चिंगारी मकान के एक कमरे में जा गिरी, जिससे वहां आग भड़क उठी। आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते काफी सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में करीब 40 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और घर का अन्य कीमती सामान नष्ट हो गया। परिवार के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि वर्षों की मेहनत से जुटाई गई पूंजी और जरूरी सामान कुछ ही देर में आग की भेंट चढ़ गए। हरनाम सिंह पेशे से पेंटर हैं और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में अचानक हुए इस नुकसान से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और क्षेत्र के पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। राजस्व विभाग की ओर से आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उचित मुआवजा और तत्काल फौरी राहत उपलब्ध करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार ने मेहनत से जो सामान और बचत जुटाई थी, वह एक हादसे में पूरी तरह नष्ट हो गई। दिवाली के दौरान हुई इस घटना ने एक बार फिर आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतने और घरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत को सामने ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रामपुर बुशहर: एनएच-05 किनारे रॉक बोल्टिंग में लगी आग, सूती जाली जलकर राख

09 Nov 2026

Video: आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज बस खंती में पलटी, तीन की मौत; 40 गंभीर रूप से घायल

09 Nov 2026

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, चार लोग घायल

09 Nov 2026

अयोध्या के बाबा भगत ने ग्वालियर के शमशेर को हराया

09 Nov 2026

दीपावली पर जमकर आतिशबाजी, घरों में जलाए दीप

09 Nov 2026
विज्ञापन

तंबुओं के शहर में परिवर्तित होने लगा तिगरी गंगा मेला स्थल

09 Nov 2026

भव्य कलश यात्रा पर मनौटा से तिगरी तक हुई पुष्प वर्षा

09 Nov 2026
विज्ञापन

पटाखों की दुकान पर उमड़े खरीदार

09 Nov 2026

गोरखपुर: श्री श्याम मंडल न्यास ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह

09 Nov 2026

गोरखपुर: पटाखे की चिंगारी से तीन कारों में लगी आग

09 Nov 2026

संतकबीरनगर: खेतों में पर्याप्त नमी देख किसानों ने शुरू की गेहूं की बुवाई

09 Nov 2026

जश्न की रात के बाद धुंधली हुई दिल्ली: पटेल नगर से पंजाबी बाग टर्मिनल तक धुंध की चादर, देखें वीडियो

09 Nov 2026

Video: जम्मू की अनाज मंडी में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

09 Nov 2026

Video: अंबेडकरनगर में सिपाही दीपक की विदाई में सम्मान न मिलने का आरोप, परिजनों ने जताई नाराजगी

09 Nov 2026

ग्वालियर: इधर पुलिस लोगों को समझाइश दे रही, उधर महिला आरक्षक ही चला रही कार्बाइड गन; एसपी ने किया निलंबित

09 Nov 2026

दिल्ली में धुएं का जानलेवा गुबार! AQI 400 पार, हवा में घुला जहर

09 Nov 2026

लुधियाना में दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी

09 Nov 2026

बागपत: अमीरनगर सराय में किराना की दुकान में छत उखाड़कर चोरी, दो लाख रुपये ले गए चोर

09 Nov 2026

मेरठ: जैन बोर्डिंग में महिलाओं ने की आरती, सुख-शांति की कामना की

09 Nov 2026

मेरठ: देर रात तक हुई आतिशबाजी, धुएं से भर गया शहर का वातावरण

09 Nov 2026

लखनऊ: एक्सप्रेसव हादसे के शिकार लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम, बच्ची को खिलाया बिस्किट

09 Nov 2026

लखनऊ: एक्सप्रेसवे हादसा, घायलों से मिलने के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

09 Nov 2026

53 यात्रियों से भरी बस का भीषण हादसा! मची चीख-पुकार, कई मौतों की सूचना

09 Nov 2026

मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकरा गई कार, हादसे में छह लोग जिंदा जले

09 Nov 2026

गोंडा: पटाखा दुकान लगाने के लिए पुलिस ने मांगी रिश्तव, वायरल हुआ वीडियो

09 Nov 2026

VIDEO: दिवाली की रात आगरा में बड़ा हादसा, जूता फैक्टरी धू-धूकर जली; पांच दमकलों ने लपटों पर पाया काबू

09 Nov 2026

VIDEO: दिवाली मनाने गांव आए थे भाई, घर के बंटवारे पर मच गया बवाल; दोनों पक्षों में मारपीट

09 Nov 2026

VIDEO: दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीओ ने किया पटाखा बाजारों का निरीक्षण।

09 Nov 2026

VIDEO: कम आवाज और सतरंगी रोशनी वाले पटाखों की मांग, बच्चों की पहली पसंद बने फैंसी पटाखे।

09 Nov 2026

झाबुआ में हादसा: मेघनगर में मोमबत्ती-अगरबत्ती के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

09 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed