{"_id":"6af44a3f4ccaacf5b40833a4","slug":"video-hamirpur-bhota-chowk-electronics-shop-fire-loss-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के भोटा चौक में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के स्टोर में लगी आग, पांच लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के भोटा चौक में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के स्टोर में लगी आग, पांच लाख का नुकसान
Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:28 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय के भोटा चौक में मंगलवार रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के स्टोर में आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से वायरिंग का सामान, पंखे, हीटर और अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरण नष्ट हो गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
जानकारी के अनुसार, भोटा चौक स्थित बिजली की दुकान के स्टोर में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अचानक आग लग गई। दुकान मालिक पंकज निवासी धनेड़ ने बताया कि आग से स्टोर में रखा काफी सामान जल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्टोर के आसपास अन्य दुकानें और मकान भी मौजूद थे। ऐसे में आग के फैलने से बड़े नुकसान की आशंका बनी हुई थी। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
फायर अधिकारी अशोक ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।