फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur baru polytechnic faculty development programme ai emerging technologies

हमीरपुर: बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू, एआई तकनीक का प्रशिक्षण लेंगे 36 शिक्षक

Tue, 15 Sep 2026 03:02 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:02 PM IST
hamirpur baru polytechnic faculty development programme ai emerging technologies
राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज हमीरपुर के बड़ू परिसर में शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हो गया है। मंगलवार को ‘एमर्जिंग टैक्नोलॉजी फॉर एजूकेटर्स’ विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई और अन्य उभरती तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें शिक्षण तथा शोध कार्य में उपयोग के लिए तैयार करना है। यह कार्यक्रम 19 सितंबर तक चलेगा। इसे ई एंड आईसीटी अकादमी के माध्यम से सी-डैक मोहाली द्वारा प्रायोजित किया गया है। बड़ू संस्थान में सी-डैक के सहयोग से दूसरी बार इस स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में प्रदेश के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों, सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के 36 शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एआई आधारित तकनीकों की कार्यप्रणाली, उनके उपयोग और शिक्षा के क्षेत्र में संभावनाओं से परिचित करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप अपने ज्ञान और कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा। इससे वे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जुड़ी जानकारी अधिक प्रभावी तरीके से दे सकेंगे। कार्यशाला का औपचारिक शुभारंभ सी-डैक मोहाली के ई-ग्रेड वैज्ञानिक डॉ. बलविंदर सिंह ने किया। पहले सत्र में उन्होंने एआई तकनीक के विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल, इसके लाभ और भविष्य में इस क्षेत्र में चल रहे शोध कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एआई की बढ़ती उपयोगिता और अलग-अलग क्षेत्रों में इसके प्रभाव पर चर्चा की। साथ ही शिक्षकों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि एआई आधारित तकनीकों का उपयोग शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किस प्रकार किया जा सकता है। दूसरे सत्र में आईआईटी रोपड़ की विशेषज्ञ डॉ. श्वेता ने एआई टूल्स के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों को एआई टूल्स की कार्यक्षमता और उनके संभावित उपयोगों के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त ई एंड आईसीटी अकादमी की प्रोजेक्ट इंजीनियर सोनिया बड़गुजर ने शोध कार्यों में इस्तेमाल होने वाले एआई टूल्स के संबंध में जानकारी साझा की। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को शोध, विश्लेषण और शैक्षणिक गतिविधियों में आधुनिक तकनीक के उपयोग की संभावनाओं से अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन: स्टार गोजुरियु कराटे अकादमी ने जीती 20वीं इंटर स्कूल प्रतियोगिता

15 Sep 2026

मोगा के वार्ड नंबर 27 में लोक मिलनी समागम का आयोजन

मंडला: हरतालिका तीज पर मंत्री संपतिया उइके का सादगी भरा अंदाज, महिलाओं संग गाए भजन, ढोलक भी बजाई

15 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैष्णव तिलक-त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भक्ति में लीन हुए भक्त

15 Sep 2026

VIDEO: सकीट में धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा

15 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: बेवर में भव्य कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ

15 Sep 2026

VIDEO: सौंख में धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

15 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो निकले बाहर; एक लापता

15 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को राैंदा, युवक की माैके पर ही माैत

15 Sep 2026

ऋषिकेश में श्यामपुर फाटक के पास स्विफ्ट और टेम्पो की टक्कर

15 Sep 2026

VIDEO: बप्पा की भक्ति में रंगा हल्द्वानी, गूंजे जयकारे; अलग-अलग स्थानों पर विधि-विधान से हुई प्रतिमाओं की स्थापना

15 Sep 2026

VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण-बलराम की बाल लीलाओं का किया वर्णन, नंदोत्सव की रही धूम

15 Sep 2026

पिथौरागढ़: भारी बारिश से उफान पर आया नाला, तहसील परिसर में घुसा मलबा

15 Sep 2026

चंपावत: खो-खो में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने मारी बाजी

14 Sep 2026

नैनीताल: नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 16 सितंबर को होगा भव्य आगाज

14 Sep 2026

VIDEO: आगरा में 23 साल बाद मोरारी बापू करेंगे कथा, चार्टर प्लेन से पहुंचे संत; बैंडबाजे और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

14 Sep 2026

VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, एसएसपी ने व्यापारियों का दिया आश्वासन; जल्द होगा खुलासा

14 Sep 2026

VIDEO: व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद की चेतावनी

14 Sep 2026

VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया आक्रोश

14 Sep 2026

VIDEO: रालम, बुई, पातों के ग्रामीणों को दरकते पहाड़ के बीच जान जोखिम में डालकर करनी पड़ रही है आवाजाही

14 Sep 2026

VIDEO: टनकपुर में वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, रविवार को होंगे फाइनल मुकाबले

14 Sep 2026

VIEDO: टनकपुर में सांसद स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

14 Sep 2026

VIDEO: आदि कैलाश मार्ग पर कुलागाड़ में तिनके की तरह बह गया 170 मीटर लंबा बेली ब्रिज

14 Sep 2026

VIDEO: चंद्रावती कॉलेज में संपन्न हुई अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

लखनऊ: मवैया चौराहा के गणपति पूजन समारोह में उमड़े भक्त, आरती में शामिल हुए लोग

14 Sep 2026

दतिया: पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पंडोखर सरकार की खुली चुनौती, एक करोड़ 41 लाख का ऐलान

14 Sep 2026

चार से 15 वर्ष के आयु के खिलाड़ियों ने नोएडा स्टेडियम में दिखाया दम

14 Sep 2026

बरेली: डीआईजी और एसपी सिटी का नाम लिया तो पकड़े गए गुलाटी के गुर्गे

14 Sep 2026

सातवीं के छात्र को प्रिंसिपल ने बेरहमी से पीटा, हाथ टूटा

14 Sep 2026

Baghpat: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

14 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed