{"_id":"6a92d732f2afa0b082086546","slug":"video-cm-sukhu-says-a-grand-ghat-will-be-built-on-the-beas-river-in-nadaun-at-a-cost-of-rs250-crore-modeled-after-the-ghats-of-the-ganges-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम सुक्खू बोले- गंगा की तर्ज पर नादौन में ब्यास पर 250 करोड़ से बनेगा भव्य घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सुक्खू बोले- गंगा की तर्ज पर नादौन में ब्यास पर 250 करोड़ से बनेगा भव्य घाट
नादौन (हमीरपुर)। ब्यास नदी के किनारे नादौन पुल के पास लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से एक नया घाट भी विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही बस स्टैंड नादौन को भी स्तरोन्नत किया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यहां पर बेहतर दुकानें भी दुकानदारों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार शाम को नादौन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नए भवन की आधारशिला रखने के बाद यह बातें कहीं। इस भवन का निर्माण 17.52 करोड़ की लागत से किया जाएगा। स्कूल भवन में छह कक्षाएं, सात प्रयोगशालाएं, दो स्टाफ रूम, प्रधानाचार्य कार्यालय, बिजली कक्ष, एनएसएस कक्ष, सम्मेलन कक्ष, पुस्तकालय, नियंत्रण कक्ष, संगीत कक्ष, नृत्य कक्ष और कला कक्ष सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भावी स्कूल भवन काफी पुराना हो चुका है और नए परिसर का निर्माण इस वर्ष दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया स्कूल परिसर आधुनिक, विशाल और आकर्षक होगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती पूरी तरह योग्यता और मेरिट के आधार पर की जा रही है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 30 सितंबर तक अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने ने कहा कि हमीरपुर जिले में एम्स स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 74 बीघा भूमि चिन्हित की गई है और संस्थान के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए हिमाचल प्रदेश देश के पांच शॉर्टलिस्ट किए गए राज्यों में शामिल है।
शिलान्यास के बाद छह बजे के करीब सीएम सुक्खू ने खरीड़ी मैदान में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नादौन में एक अत्याधुनिक खेल परिसर भी विकसित किया जा रहा है, जहां लगभग 14 इनडोर खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार खेल पर्यटन को बढ़ावा देकर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके बाद उन्होंने नादौन और सेरा में जनसमस्याएं भी सुनी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।