{"_id":"6aedab3e0b904fdfba0f60ba","slug":"video-bijhari-hamirpur-theft-50-lakh-jewellery-daughterwedding-20-days-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के बिझड़ी में तीन जगह चोरी, 50 लाख के गहने ले उड़े चोर; 20 दिन बाद होनी है बेटी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के बिझड़ी में तीन जगह चोरी, 50 लाख के गहने ले उड़े चोर; 20 दिन बाद होनी है बेटी की शादी
शातिर चोरों ने बीती रात बिझड़ी बाजार में बेखौफ होकर तीन जगह सेंध लगाई। महज 50 से 60 मीटर के दायरे में दो दुकानों और एक घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सबसे बड़ी वारदात सुरजीत सिंह के घर में हुई, जहां 20 दिन बाद उनकी बेटी की शादी होनी है। चोर शादी के लिए बनवाए गए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ पुश्तैनी गहने भी ले गए। परिवार ने चोरी हुए आभूषणों की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई है। बड़सर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने सबसे पहले बिझड़ी बाजार में देशराज और रवि पटियाल की दुकानों के ताले तोड़े। दोनों दुकानों से हार और नई करेंसी की गड्डियां चोरी की गईं।
देशराज की दुकान से करीब 50 हजार रुपये के नोटों के हार और नकदी ले जाने की बात सामने आई है। वहीं, रवि की दुकान से पांच हजार रुपये चोरी हुए हैं। इसके बाद चोरों ने कुछ ही दूरी पर स्थित सुरजीत सिंह के घर को निशाना बनाया।
बताया जा रहा है कि सुरजीत सिंह का परिवार बेटी की शादी की तैयारियों के सिलसिले में खरीदारी करने चंडीगढ़ गया हुआ था। घर खाली देखकर चोरों ने कमरों और सामान को खंगाला और गहने व नकदी लेकर फरार हो गए।
सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त सुरजीत सिंह के अनुसार, घर से करीब 30 तोले सोने और आधा किलो चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। इनमें बेटी की शादी के लिए बनवाए गए गहनों के अलावा पुश्तैनी आभूषण भी शामिल हैं। परिवार के मुताबिक, चोरी हुए गहनों की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। घटना से परिवार सदमे में है।
वारदात के बाद घर में शराब की खाली बोतलें, जूठे गिलास और खाद्य सामग्री मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने घर के भीतर बैठकर शराब पी और काफी समय बिताया।
दुकानदारों को चोरी का पता सुबह लगा, जबकि घर में हुई वारदात की जानकारी परिवार को दोपहर बाद मिली।
सूचना मिलते ही बड़सर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
घटनास्थल से करीब 50 से 60 मीटर की दूरी पर भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लेकिन फिलहाल पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
डीएसपी बड़सर हरीश गुलेरिया ने बताया कि बड़सर थाना की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस वारदात से जुड़े सुराग तलाश रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।