{"_id":"6af1b0c51cba4765a70204a6","slug":"six-babies-born-at-medical-college-on-diwali-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-214744-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दिवाली पर मेडिकल कॉलेज में गूंजीं छह किलकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दिवाली पर मेडिकल कॉलेज में गूंजीं छह किलकारियां
Tue, 10 Nov 2026 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:07 AM IST
विज्ञापन
चार घरों में बेटा तो दो आंगनों में आईं लक्ष्मी, एक महिला का सिजेरियन प्रसव
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। रोशनी के पर्व दिवाली पर जहां पूरा देश दीप जलाकर खुशियां मना रहा था, वहीं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में छह परिवारों के घर खुशियों के नए दीप जले। आठ नवंबर को दीपावली के दिन अस्पताल में छह बच्चों ने जन्म लिया। नवजात शिशुओं की किलकारियों से अस्पताल का माहौल भी उत्सवमय हो गया। मेडिकल कॉलेज में दिवाली के दिन कुल छह प्रसव हुए। इनमें चार बेटों और दो बेटियों का जन्म हुआ। खास बात यह रही कि छह में से पांच महिलाओं का सामान्य प्रसव हुआ, जबकि एक महिला की सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से डिलीवरी करवाई।
दिवाली के पावन अवसर पर घर में नन्हे मेहमान के आगमन से इन परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गईं। चार परिवारों में बेटों के जन्म से जश्न का माहौल रहा, वहीं दो परिवारों के आंगन में बेटियों ने जन्म लेकर खुशियों की नई रोशनी बिखेर दी। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि परिजनों के लिए यह दिवाली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि जीवनभर संजोकर रखने वाली अनमोल याद बन गई। उन्होंने बताया कि मां और नवजात बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है।