{"_id":"6aa3d75aa37962265e052596","slug":"video-bhoranj-college-five-day-disaster-management-awareness-training-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Ankesh Dogra
Updated Fri, 11 Sep 2026 03:56 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित पांच दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। सात से 11 सितंबर तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के दौरान बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों सहित महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में धैर्य, सूझबूझ और सावधानी के साथ कार्य करने के तरीके बताए गए।
मुख्य स्रोत वक्ता राजकुमार और अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को भूकंप, आग लगने और भूस्खलन जैसी आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय शांत रहकर सही निर्णय लेना बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को बचाव कार्यों में सावधानी बरतने और आसपास के लोगों की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि आपदा प्रबंधन की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है, क्योंकि आपातकालीन स्थिति कभी भी उत्पन्न हो सकती है। जागरूकता और प्रशिक्षण के माध्यम से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाना चाहिए, ताकि आपदा के समय अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित रखने में मदद मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।