{"_id":"6ace36422294b91447018127","slug":"video-dharamshala-loose-nuts-and-bolts-on-mataur-bridge-memorandum-submitted-to-sdm-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: मटौर पुल के ढीले पड़े नट-बोल्ट, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: मटौर पुल के ढीले पड़े नट-बोल्ट, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मटौर स्थित लोहे के पुल की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए अधिवक्ताओं ने प्रशासन से तुरंत सुध लेने की मांग उठाई है। पुल के नट-बोल्ट ढीले होने और कई के अपनी जगह से निकल जाने के कारण पैदा हुए खतरे को लेकर कांगड़ा के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कांगड़ा को शिकायत पत्र सौंपा। अधिवक्ता सौरभ कौंडल ने बताया कि मटौर लोहे के पुल के कई नट-बोल्ट पूरी तरह ढीले पड़ चुके हैं, जबकि कुछ अपनी जगह से बाहर निकल आए हैं। इससे पुल से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से आग्रह किया है कि लोक निर्माण विभाग की तकनीकी टीम को तुरंत मौके पर भेजकर पुल का गहन निरीक्षण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं होता, तब तक पुल पर वाहनों की आवाजाही को एहतियातन रोका जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।