फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 लाइव: जयपुर में मतदान केंद्र पर छिड़ा विवाद, शिक्षा मंत्री दिलावर ने किया पहला वोट

Fri, 11 Sep 2026 08:27 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 11 Sep 2026 08:27 AM IST
खास बातें

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 लाइव: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इसमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और पाली जैसे छह बड़े शहरों की नगर निगम भी शामिल हैं। निकाय चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर और पल-पल की अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Election Voting Live Second Phase Vote Percentage Jaipur Ajmer Updates
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:25 AM, 11-Sep-2026

सांचौर-भीनमाल में प्रशासन की विशेष निगरानी

सांचौर-भीनमाल में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। सांचौर व भीनमाल नगरपालिका में निकाय चुनाव-2026 के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। सांचौर के 35 वार्डों में 35 मतदान केंद्रों पर 26,304 मतदाता मतदान करेंगे, वहीं भीनमाल के 40 वार्डों के लिए 38 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 35,922 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सांचौर में 110 व भीनमाल में 151 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों शहरों में संवेदनशील मतदान केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है।
08:23 AM, 11-Sep-2026

बूंदी में मतदान शुरू

बूंदी में निकाय चुनाव का रण शुरू हो चुका है और जिले की चार नगर पालिकाओं में मतदान जारी है। हिण्डोली, नैनवां, कापरेन और लाखेरी में 104 वार्डों के लिए वोटिंग हो रही है। करीब 68 हजार 719 मतदाता 280 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनावी मैदान में बागियों और निर्दलीयों की मौजूदगी ने सियासी समीकरण बिगाड़ दिए हैं, जिससे दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन अब मतदान के दौरान मतदाताओं ने खामोशी साध रखी है। ऐसे में सभी की निगाहें अब जनता की चाल पर टिकी हैं और मतदान के साथ ही ईवीएम में प्रत्याशियों का भविष्य कैद होगा।
विज्ञापन
08:16 AM, 11-Sep-2026

शिक्षा मंत्री दिलावर ने किया मतदान

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया मतदान - फोटो : Amar Ujala
कोटा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सबसे पहला वोट किया। वह मतदान केंद्र पर 15 मिनट पहले ही पहुंच गए थे। उन्होंने वार्ड-52 में भाग संख्या-2 पर मतदान किया।
08:03 AM, 11-Sep-2026

बहरोड़ के 25 वार्डों में मतदान जारी

बहरोड़ निकाय चुनाव में पिछली बार मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज कराई थी। पिछले चुनाव में यहां 89.38 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो शहरी निकाय चुनावों के लिहाज से काफी अच्छा माना गया था। इस बार भी प्रशासन और राजनीतिक दलों की नजर मतदान प्रतिशत पर बनी हुई है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मतपेटियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरकारी कॉलेज परिसर में रखा जाएगा। बहरोड़ के 25 वार्डों के लिए मतदान कराया जा रहा है। कुल 143 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाता करेंगे। चुनावी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 20 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस 21 वार्डों में चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का एक प्रत्याशी भी मैदान में है। सबसे बड़ी संख्या निर्दलीय उम्मीदवारों की है, जिनकी तादाद 101 तक पहुंच गई है।
07:50 AM, 11-Sep-2026

बहरोड़ में शुरू हुआ मतदान

बहरोड़ में मतदान करते हुए लोग - फोटो : Amar Ujala
बहरोड़ में शहरी सरकार के दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होते ही शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह के समय मौसम अनुकूल रहने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। महिलाएं सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचीं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशासन की ओर से मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। बहरोड़ शहर में मतदान के लिए कुल 69 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर मतदाता अपने वार्डों के प्रतिनिधियों के चयन के लिए वोट डाल रहे हैं। इस चुनाव में कुल 301 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 52, कांग्रेस के 48 और 200 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। विभिन्न वार्डों में मुकाबला रोचक माना जा रहा है, क्योंकि बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
07:44 AM, 11-Sep-2026

जयपुर में मतदान शुरू होते ही विवाद शुरू हुआ

जयपुर के वार्ड नंबर 114 में केसरियों की धर्मशाला स्थित मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू होते ही विवाद हो गया। निर्दलीय प्रत्याशियों ने मतदान केंद्र के अंदर कांग्रेस प्रत्याशी के मौजूद होने पर आपत्ति जताई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:23 AM, 11-Sep-2026

पहली बार 40 निकायों में चुनाव

ऐसा पहली बार होगा, जब 40 नए निकायों में पहली बार चुनाव होगा। इनमें से 107 निकायों में पिछले चुनाव में 67.93% मतदान हुआ था।
 
07:09 AM, 11-Sep-2026

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 लाइव: जयपुर में मतदान केंद्र पर छिड़ा विवाद, शिक्षा मंत्री दिलावर ने किया पहला वोट

राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो चुका है। 147 निकायों के 4,774 वार्डों में 87.60 लाख से ज्यादा मतदाता 18,266 प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य का फैसला करेंगे। इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और पाली जैसे छह बड़े शहरों की नगर निगम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed