{"_id":"66ec1c17b274e2ff05094de3","slug":"video-organizing-a-review-meeting-of-block-medical-officers-in-the-chief-medical-officer-auditorium","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में खंड चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में खंड चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में खंड चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सीएमओ चंबा डॉ. विपिन ठाकुर ने की। बैठक में उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भेजी गई मासिक रिपोर्ट का आंकलन भी किया और महत्वाकांक्षी जिला के तहत चल रही योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन योजनाओं की प्रगति को बढ़ाया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिस में प्रजनन एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम ,टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम का जायजा लेते हुए सभी कार्यक्रमों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जालम सिंह ने बैठक में आए हंस फाउंडेशन और संवेग एनजीओ से आए प्रतिनिधियों को आदेश दिए कि खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपना एडवांस टूर प्रोग्राम दें। ताकि समन्वय बनाकर विभिन्न कार्यक्रमों को संयुक्त रूप से किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।