{"_id":"6ac77a3272464b56b502d00f","slug":"video-mansukh-realty-team-khajjiar-chambyali-nati-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: खज्जियार में राजस्थानी पर्यटकों ने डाली चंबयाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: खज्जियार में राजस्थानी पर्यटकों ने डाली चंबयाली नाटी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:40 PM IST
Link Copied
जयपुर राजस्थान की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी मनसुख रियल्टी की 250 सदस्यीय टीम चार दिन के हिमाचल भ्रमण पर पहुंची है। बुधवार और वीरवार को टीम के सदस्यों ने पर्यटन नगरी खज्जियार की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।
इस दौरान खज्जियार के झील मैदान में पर्यटकों ने चंबयाली वेशभूषा पहनकर नाटी डाली। राजस्थानी पर्यटकों को हिमाचली अंदाज में नाटी करते देखने के लिए मैदान अन्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भर गया। इस दौरान पर्यटकों ने खज्जियार की खूबसूरती को कैमरों में भी कैद किया।
खज्जियार पहुंचने से पहले इस दल ने धर्मशाला, मैक्लोडगंज और डलहौजी का भ्रमण किया। चार दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान दल के सदस्यों ने प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का आनंद लिया।
कंपनी के डायरेक्टर राम गोपाल कुलरिया, दिनेश कुमावत, दीपक जैन और राजेश उत्तम तथा टॉप सेल्स लीडर रोहित चौधरी मुख्य रूप से दल में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।