{"_id":"6af704673227b8b79208eb14","slug":"video-chamba-commercial-drivers-health-checkup-road-safety-camp-bhanjradu-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा में 80 बस-टैक्सी चालकों की हुई स्वास्थ्य जांच, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में 80 बस-टैक्सी चालकों की हुई स्वास्थ्य जांच, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और व्यावसायिक चालकों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भंजराड़ू बस स्टैंड में स्वास्थ्य जांच एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति चंबा और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा की ओर से आयोजित इस शिविर में करीब 80 बस और टैक्सी चालकों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों का परीक्षण किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक चालकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना रहा। साथ ही शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।
शिविर में चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्हें निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित वाहन संचालन के लिए चालक का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। पर्याप्त नींद और बेहतर स्वास्थ्य से वाहन चलाते समय एकाग्रता बनी रहती है और दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है।
अधिकारियों ने चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें। वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में चालकों की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है।
शिविर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा के वरिष्ठ सहायक अमित ठाकुर, हिमत सिंह, रविंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, डॉ. कुलभूषण और देवेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा ऑल इंडिया ड्राइवर कल्याण संघ भारत की जिला चंबा इकाई के मनोज टंडन भी अपनी टीम सहित उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।