{"_id":"6aec14d137a824015e0c490d","slug":"video-womens-under-19-t20-challenger-trophy-india-c-vs-d-third-place-bilaspur-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी: तीसरे स्थान के लिए इंडिया सी और डी में भिड़ंत, इंडिया डी ने चुनी बल्लेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी: तीसरे स्थान के लिए इंडिया सी और डी में भिड़ंत, इंडिया डी ने चुनी बल्लेबाजी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:02 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रही महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में तीसरे स्थान के लिए इंडिया सी और इंडिया डी के बीच रोमांचक मुकाबला शुरू हो गया है। वीरवार को खेले जा रहे इस मैच में इंडिया डी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
मुकाबले की शुरुआत में इंडिया डी ने संभलकर बल्लेबाजी की। शुरुआती छह ओवर में टीम ने एक विकेट गंवाकर 42 रन बना लिए थे। दोनों टीमों के लिए यह मैच टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल करने का आखिरी मौका है।
इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम तीसरे स्थान पर रहेगी, जबकि हारने वाली टीम को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ेगा। इससे पहले दोनों टीमें खिताबी मुकाबले की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।
टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला भी वीरवार को लुहणू क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। फाइनल में इंडिया ए और इंडिया बी की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोपहर एक बजे शुरू होगा।
अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें फाइनल पर टिकी हैं। दोनों टीमों के बीच खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। महिला अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच बना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।