{"_id":"6aec84af5c7d7bca320bc51d","slug":"eight-samples-of-sweets-collected-in-jhandutta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171363-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में मिठाइयों के आठ सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में मिठाइयों के आठ सैंपल भरे
विज्ञापन
झंडूता में मिठाई के सैंपल भरते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर, दूध, पांच तरह की मिठाइयों के लिए नमूने
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजारों में निगरानी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने झंडूता बाजार में निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के आठ सैंपल भरे। इनमें दूध, पनीर और मिठाइयों के नमूने शामिल हैं।
विभाग की टीम ने पनीर और दूध का एक-एक, खोया बर्फी के दो, मिल्क केक, रसगुल्ले, गुलाब जामुन और पिन्नी का एक-एक सैंपल लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में किसी खाद्य पदार्थ के निर्धारित मानकों पर खरा न उतरने की पुष्टि होने पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कार्यकारी सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। ऐसे में उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से बाजारों में निरीक्षण और सैंपलिंग की जा रही है। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और शुद्धता का ध्यान रखने की अपील की।