{"_id":"6aec75f32afe51177103ec3d","slug":"150-solar-street-lights-will-be-installed-across-nine-wards-of-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171332-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं के नौ वार्डों में लगेंगी 150 सोलर स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं के नौ वार्डों में लगेंगी 150 सोलर स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
विकास की बात
नगर परिषद ने शुरू की प्रक्रिया, पहली बैठक में लिया था निर्णय
शहर के वार्डों में जरूरत के हिसाब से चिह्नित होंगे स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहर के जिन रास्तों और गलियों में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, वहां जल्द सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशनी होगी। नगर परिषद घुमारवीं शहर के सभी नौ वार्डों में 150 सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित करवाएगी। इसके लिए परिषद ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब वार्डों में जरूरत के मुताबिक स्थान चिह्नित कर लाइटें लगाने की तैयारी है। इससे रात के समय आवाजाही में परेशानी झेलने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
नगर परिषद के गठन के बाद आयोजित पहली बैठक में शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 150 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया था। बैठक में वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की कमी का मुद्दा उठा था। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के ऐसे स्थानों की जानकारी दी थी, जहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इन स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था करने की जरूरत बताई गई थी। इसके बाद सभी नौ वार्डों में 150 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का फैसला लिया गया।
नगर परिषद अब ऐसे स्थानों को चिह्नित करेगी, जहां रोशनी की सबसे अधिक जरूरत है। लाइटों की स्थापना किसी एक क्षेत्र तक सीमित न रखकर सभी नौ वार्डों में आवश्यकता के अनुसार की जाएगी। मुख्य मार्गों के अलावा संपर्क मार्गों, गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में भी इन्हें लगाया जाएगा। इससे रात के समय पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर उन रास्तों पर राहत मिलेगी, जहां वर्तमान में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
सोलर स्ट्रीट लाइटों का फायदा यह भी है कि इनके संचालन के लिए बिजली की सामान्य लाइन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। शहर में कई ऐसे स्थान हैं, जहां बिजली की लाइन पहुंचाने में तकनीकी दिक्कतें आती हैं। कुछ जगहों पर सामान्य स्ट्रीट लाइटें लगाना भी आसान नहीं होता। ऐसे क्षेत्रों में सोलर लाइटें बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। इससे बिजली पर निर्भरता कम होगी और रात के समय रोशनी की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।
नगर परिषद घुमारवीं के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शहर के सभी नौ वार्डों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना परिषद का उद्देश्य है। 150 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगने से शहर के अंधेरे वाले क्षेत्रों को रोशन करने में मदद मिलेगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जरूरत के मुताबिक सभी वार्डों में लाइटें स्थापित की जाएंगी।