{"_id":"6acb75b666a01bd79b0dde2d","slug":"video-swarghat-congress-protest-chief-election-commissioner-effigy-burnt-resignation-demand-bilaspur-himachal-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: स्वारघाट में कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, इस्तीफे की मांग को लेकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: स्वारघाट में कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, इस्तीफे की मांग को लेकर की नारेबाजी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:10 PM IST
Link Copied
श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के स्वारघाट में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी चेतन चौहान और प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पदाधिकारी, युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधानों ने भी भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया का निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय होना जरूरी है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास बनाए रखना और मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठने वाली आशंकाओं को दूर करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते रहने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।