Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Cabinet expansion to be discussed: DMK, NCP, and SP assured of ministerial positions before new year

मंत्रिमंडल के विस्तार पर होगी माथापच्ची: डीएमके, एनसीपी-एसपी को मिला है नए साल से पहले मंत्री पद का भरोसा

Sun, 29 Nov 2026 05:29 AM IST
Himanshu Mishr हिमांशु मिश्र
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:29 AM IST
सार

संसद के विशेष सत्र के बाद एनडीए का कुनबा बढ़ाने और मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, डीएमके को दो और राकांपा शरद गुट को एक मंत्री पद मिल सकता है। शिअद के बाद इन दलों की एनडीए में एंट्री संभावित है। शिवसेना शिंदे भी दो मंत्री पद मांग रही है। यह विस्तार नए साल से पहले हो सकता है।

विज्ञापन
Central Cabinet expansion to be discussed: DMK, NCP, and SP assured of ministerial positions before new year
मंत्रिमंडल के विस्तार पर होगी माथापच्ची - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र के बाद न सिर्फ राजग का कुनबा बढ़ेगा, बल्कि नए सहयोगियों को सरकार में भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। सरकार की योजना परिसीमन-महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को संसद की दहलीज पार कराने के बाद नए साल से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया को पूरी करना है। विधेयक पर सहयोग के दौरान बातचीत में सरकार ने डीएमके और एनसीपी-एसपी को जल्द मंत्रिमंडल विस्तार का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक विस्तार में डीएमके को दो और एनसीपी-एसपी को एक पद दिया जाना तय है। असली समस्या टीएमसी से टूट कर एनसीपीआई में विलय करने वाले 20 सांसदों की है। इन्हें अयोग्य घोषित करने संबंधी याचिका पर लोकसभा स्पीकर सत्र शुरू होने से तत्काल पहले निर्णय ले सकते हैं। ज्यादा संभावना है कि स्पीकर इस धड़े का एनसीपीआई में विलय को मंजूरी दे देंगे।
विज्ञापन


कुनबे में कौन-कौन होंगे शामिल?
हाल में अकाली दल ने राजग में वापसी की है। अब डीएमके एनसीपी-एसपी और एनसीपीआई जल्द ही राजग में शामिल होगी।

शिवसेना शिंदे पर भी होगा मंथन
शिवसेना शिंदे गुट अपने मौजूदा आकार के हिसाब से मंत्रिमंडल में दो पद चाह रहा है। शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के दामन थामने के बाद पार्टी के सांसदों की संख्या 7 से बढ़ कर 13 हो गई है। वर्तमान में पार्टी के हिस्से में बस एक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद है। पार्टी चाहती है कि जैसे 12 सीटों वाली जदयू के मंत्रिमंडल में दो सदस्य हैं, ठीक वैसा ही फार्मूला उनके लिए भी तय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब होगा विस्तार?
सूत्रों ने कहा कि तीन दिसंबर को विशेष सत्र समाप्त होने के बाद सरकार विस्तार पर विभिन्न दलों के साथ मंथन करेगी। योजना नए साल से पहले विस्तार को अंतिम रूप देने की है। तब तक एनसीपीआई पर भी रुख स्पष्ट हो जाएगा। सरकार मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का दो पद डीएमके और एक पद एनसीपी-एसपी को देने के लिए तैयार है। डीएमके कनिमोझी, डी. राजा को अपने कोटे से मंत्री बनाना चाहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed