{"_id":"6abceb7749417c27fe0dd980","slug":"video-jhhanduta-tourism-employment-industrial-area-barsand-bagchhal-jitram-katwal-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: विधायक जीतराम कटवाल बोले- झंडूता में अब पर्यटन और रोजगार पर फोकस, बरसंड-बागछाल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: विधायक जीतराम कटवाल बोले- झंडूता में अब पर्यटन और रोजगार पर फोकस, बरसंड-बागछाल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की तैयारी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:29 PM IST
Link Copied
झंडूता विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के बाद अब पर्यटन और रोजगार पर फोकस करने की तैयारी है। युवाओं को घर-द्वार के पास रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए बरसंड और बागछाल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कोटधार और गोविंद सागर क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
यह बात झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने बुधवार को झंडूता भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
कटवाल ने कहा कि क्षेत्र में करीब तीन दर्जन सड़कों और नौ पुलों का निर्माण करवाया गया है। इनमें 55 करोड़ रुपये की लागत वाला बागछाल पुल और 70 करोड़ रुपये की लागत वाला नंद-नगरांव पुल भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि अब विश्व बैंक के सहयोग से करीब 900 करोड़ रुपये की लागत वाले बागछाल-थापना-बड़सर-नादौन सड़क प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विधायक ने पेयजल योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में 14 पेयजल योजनाओं पर काम किया गया है। इनमें करीब 70 करोड़ रुपये की कुटबौंगड़ पेयजल योजना भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि इस योजना की क्षमता 80 लाख लीटर है और इससे 20 पंचायतों की करीब 75 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। उनके अनुसार योजना का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है, लेकिन विद्युत सब स्टेशन का निर्माण नहीं होने के कारण इसे शुरू करने में दिक्कत आ रही है।
कटवाल ने बताया कि बडोल देवी में 33 केवी सब स्टेशन के लिए 16.11 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा 74 नए ट्रांसफार्मर लगाने और करीब 45 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 132 केवी क्षमता का सब स्टेशन भी प्राथमिकता में रखा गया है।
विधायक ने कहा कि गेहड़वीं के बरसंड में वर्ष 2018 में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। वर्ष 2022 में इसके लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी मिल गई थी।
कटवाल ने आरोप लगाया कि इसके बाद काम की गति धीमी हो गई। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बरसंड के साथ-साथ बागछाल के पास भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
झंडूता क्षेत्र में अब पर्यटन की संभावनाओं को भी विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। विधायक के अनुसार कोटधार और गोविंद सागर क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने की योजना है।
इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।