{"_id":"683d80b5785f21e2dd094bb1","slug":"video-dispute-over-a-dog-outside-a-shop-turns-into-a-fight-cctv-footage-goes-viral-2025-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: दुकान के बाहर कुत्ते को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदला, सीसीटीवी फुटेज वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: दुकान के बाहर कुत्ते को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदला, सीसीटीवी फुटेज वायरल
बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के पनोह गांव में कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस थाना घुमारवीं में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पनोह गांव के एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपनी दुकान की ओर जा रहा था, तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे। युवक ने बुजुर्ग को अपनी दुकान के पास कुत्ते से शौच नहीं करवाने और अपने पालतू कुत्ते पर पत्थर फेंकने से मना किया। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई, जो मारपीट तक पहुंच गई। युवक का आरोप है कि इतना कहने के बाद बुजुर्ग और उनका बेटा उसकी दुकान में घुस आए और उसके साथ हाथापाई की। जब युवक के दादा ने बीच-बचाव किया तो उन पर भी लाठी और टीन से वार किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, जो अब वायरल हो रहा है। इसमें दोनों पक्षों की झड़प और मारपीट साफ देखी जा सकती है। दूसरी ओर, बुजुर्ग व्यक्ति ने भी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब वह अपने पालतू कुत्ते को खेतों की ओर ले जा रहे थे तो शराब के ठेके के पास एक युवक ने उन्हें रोका। उसी समय कुछ आवारा कुत्ते उनके पालतू कुत्ते से भिड़ गए। उन्हें भगाने के लिए उन्होंने पत्थर फेंका। तभी युवक ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका चश्मा टूट गया और वह नीचे गिर पड़े। बुजुर्ग का कहना है कि बाद में एक अन्य युवक और एक वृद्ध ने उन्हें घेर कर पीटा। घटना को लेकर डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।