फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Employees must not enter the plant while under the influence of intoxicants: Sahu

नशे की हालत में प्लांट में प्रवेश न करें कर्मचारी : साहू

Sun, 04 Oct 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Employees must not enter the plant while under the influence of intoxicants: Sahu
गागल सीमेंट वर्क्स बरमाणा में कर्मचारियों को संबोधित करते अधिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक
एसीसी बरमाणा में गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों को दिलाई जिम्मेदारी की याद
विज्ञापन

स्वच्छता और नशा मुक्ति अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसीसी अदाणी गागल सीमेंट वर्क्स बरमाणा में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्लांट परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान स्वच्छ और व्यवस्थित कार्यस्थल बनाए रखने के साथ कर्मचारियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान लॉजिस्टिक्स हेड विजय साहू ने ड्राइवरों और कर्मचारियों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा करके प्लांट में प्रवेश न करे। उन्होंने कहा कि नशे से व्यक्ति के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसका प्रभाव परिवार पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति नशा करता हुआ या नशे की हालत में दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत सुरक्षा या लॉजिस्टिक्स विभाग को दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और एक-दूसरे को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विजय साहू ने स्वच्छता के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित कार्यस्थल से सकारात्मक वातावरण बनता है और कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट मीटिंग के दौरान सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि दो अक्तूबर को अधिकांश लोगों का अवकाश रहता है। ऐसे में अपनी व्यस्तता के बावजूद प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव और समाज के लिए कम से कम एक घंटे श्रमदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं है। गांव और समाज की स्वच्छता, विकास और एकता बनाए रखने में भी प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed