{"_id":"6ac250d1102833c7270f8a75","slug":"fear-of-accidents-due-to-the-failure-to-repair-the-retaining-wall-that-collapsed-a-year-ago-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169151-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एक साल से नहीं लगा गिरा डंगा, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एक साल से नहीं लगा गिरा डंगा, हादसे का डर
विज्ञापन
सुन्हाणी-मनन कोटलू सड़क मार्ग पर गिरा डंगा। संवाद
सुन्हाणी-मनन कोटलू सड़क की अनदेखी पर लोगों में रोष
झाड़ियों और तीखे मोड़ों से भी दुर्घटना का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र झंडूता के सुन्हाणी-मनन कोटलू सड़क पर बीते वर्ष बरसात के दौरान गिरा डंगा एक साल बाद भी नहीं लग पाया है। सड़क किनारे डंगा न होने से यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए जल्द डंगे का निर्माण करवाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बरठीं से निहारी, बधाघाट, कलर मोड़ और डून होकर जाने की अपेक्षा सुन्हाणी से डून वाया मनन कोटलू मार्ग से समय और दूरी दोनों की बचत होती है। इसी कारण बड़ी संख्या में वाहन चालक इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थिति सुधारने और गिरे हुए डंगों का निर्माण करवाने के लिए उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों के कारण भी वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर तीखे मोड़ हैं, जहां सामने से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता। ऐसे में कई बार वाहन टकराने से बाल-बाल बचे हैं। सड़क के अन्य हिस्सों में भी डंगे गिरे हुए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
वाहन चालकों के अनुसार छोटे वाहन तो किसी तरह सड़क से निकल जाते हैं, लेकिन बड़े वाहनों के लिए स्थिति अधिक जोखिमपूर्ण है। लोगों ने मांग की है कि सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ गिरे हुए डंगों का जल्द निर्माण करवाया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।
लोक निर्माण विभाग उपमंडल बरठीं के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने बताया कि सड़क पर डंगा गिरने की जानकारी विभाग को है। डंगे के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान होने पर विभाग निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगा।