फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road in industrial area, in poor condition for two years, will now be repaired.

Bilaspur News: दो साल से खस्ताहाल औद्योगिक क्षेत्र की सड़क अब होगी दुरुस्त

Sun, 04 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Road in industrial area, in poor condition for two years, will now be repaired.
औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर की सड़क। संवाद
10 लाख का प्राक्कलन तैयार
विज्ञापन

बारिश में गड्ढों में भर जाता है पानी, मालवाहक और दोपहिया वाहन चालकों को होती है परेशानी
फैक्ट्रियों और गोदामों तक माल पहुंचाने में आ रही थी दिक्कत, वाहनों में टूट-फूट का भी खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर की करीब दो साल से खस्ताहाल सड़क की आखिरकार मरम्मत होगी। सड़क की मरम्मत के लिए करीब 10 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। इससे औद्योगिक क्षेत्र में कारोबार कर रहे 100 से अधिक कारोबारियों के साथ रोजाना इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
औद्योगिक क्षेत्र की सड़क लंबे समय से जगह-जगह टूट चुकी है। कई हिस्सों में टारिंग उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है। फैक्ट्रियों, गोदामों और अन्य कारोबारी इकाइयों तक माल पहुंचाने वाले ट्रक, पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

सड़क की खराब हालत को लेकर औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारी लंबे समय से प्रशासन के समक्ष मामला उठा रहे थे। कारोबारियों का कहना था कि सड़क खराब होने से माल की आवाजाही प्रभावित हो रही है। भारी वाहनों को गड्ढों से निकालने में दिक्कत होती है और वाहनों में टूट-फूट का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह मार्ग परेशानी का कारण बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई की ओर से नीचे उतरते समय सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। वहीं निहाल की तरफ जाने वाले हिस्से में टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है। सड़क की ऊपरी परत खत्म होने से कई जगह पत्थर बाहर निकल आए हैं। बारिश के दौरान पानी जमा होने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से माल की आवाजाही सुचारु होगी और वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति का असर कारोबार पर पड़ रहा था। मरम्मत के बाद औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के साथ चांदपुर की तरफ आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed