फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur: Students asked Minister Rajesh Dharmani questions about his struggles and his involvement in politics.

बिलासपुर: विद्यार्थियों ने मंत्री राजेश धर्माणी से पूछे उनके संघर्ष और राजनीति से जुड़े सवाल

Tue, 22 Sep 2026 05:08 PM IST
Subhash Chandra सुभाष चंद्र
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:08 PM IST
Bilaspur: Students asked Minister Rajesh Dharmani questions about his struggles and his involvement in politics.
भराड़ी(बिलासपुर)। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में मंगलवार को आयोजित विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से उनके व्यक्तिगत जीवन, संघर्ष और राजनीतिक सफर से जुड़े सवाल पूछे। विद्यार्थियों ने यह भी जानना चाहा कि विधायक और मंत्री बनने के बाद घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विकास में उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं। विद्यार्थियों के बीच बैठकर संवाद करते हुए धर्माणी ने उनके सवालों के सहजता से जवाब दिए और अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए केवल डिग्री और पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है। संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, श्रवण क्षमता, सामूहिक चर्चा और सामाजिक व्यवहार जैसे गुण भी व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी हैं। धर्माणी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी खूबियों और कमियों की पहचान करें और लगातार आत्म-सुधार की दिशा में काम करें। लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए लगन, निरंतरता और एकाग्रता के साथ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छी पुस्तकें पढ़ने, सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने और सकारात्मक मित्र-मंडली बनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में आगे बढ़ने की अपार क्षमता है। बेहतर वातावरण और अवसर मिलने पर वे अपनी योग्यता का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल केवल मनोरंजन तक सीमित न रखने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्कूल में विद्यार्थियों की ओर से तैयार विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया और इन्हें तैयार करने के उद्देश्य के बारे में विद्यार्थियों से जानकारी ली। इस दौरान उपनिदेशक उच्च शिक्षा स्कूल नरेश चंदेल, प्रधानाचार्य मदन लाल शर्मा, शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में बुधवार को लगेगा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ करेंगे मरीजों की जांच

22 Sep 2026

फर्रुखाबाद: बुढ़वा मंगलवार पर नीबकरोरी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

22 Sep 2026

VIDEO: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर

22 Sep 2026

VIDEO: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मथुरा में जला ‘आशीर्वाद का दीया’, विधायक और महानगर अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

22 Sep 2026

मंडी: कीरतपुर-मनाली फोरलेन की टनलों पर बिखरे हिमाचली संस्कृति के रंग, मंडी कलम ने बनाई अनोखी पहचान

22 Sep 2026
विज्ञापन

वीडियो: हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; शादी से लौट रहे चार लोगों की मौत

22 Sep 2026

कांगड़ा: ज्वालामुखी में घर के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ, CCTV में कैद हुई तस्वीरें; इलाके में दहशत

22 Sep 2026
विज्ञापन

हांसी में 23 सितंबर को हांसी में गूंजेगा शहीद राव तुलाराम का जयघोष

22 Sep 2026

नकोदर में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 केस दर्ज, 20 गिरफ्तार

22 Sep 2026

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

22 Sep 2026

सतना: चित्रकूट में कथित पुजारी पर चढ़ावे की रकम चोरी का आरोप, वीडियो आया सामने; पुलिस जांच मे जुटी

22 Sep 2026

कानपुर देहात: डेरापुर में हाईवे पर पलटी बस, बाल-बाल बची 40 यात्रियों की जान

22 Sep 2026

अयोध्या में जोरों पर शारदीय नवरात्रि की तैयारियां, मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे मूर्तिकार

22 Sep 2026

टीकमगढ़: अस्पताल के मरीजों वाले रैंप पर स्कूटी दौड़ाते दिखे भाजपा नेता, सीसीटीवी वीडियो सामने आते ही उठे सवाल

22 Sep 2026

तख्त श्री केसगढ़ साहिब की घटना ने सिख इतिहास को कलंकित किया: अमरीक सिंह शाहपुर

22 Sep 2026

तेजाजी मेले में अनोखा नजारा: मंच पर घुड़ले ने जीभ पर रखा जिंदा नाग, हजारों श्रद्धालुओं ने देखा दृश्य; वीडियो

22 Sep 2026

लखनऊ के लोहिया संस्थान में सफाई कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा कर्मियों पर पिटाई का आरोप

22 Sep 2026

चंबा: छतराड़ी जातर में लोकगीतों की धूम, कमल नैहरिया के भजनों पर देर रात तक झूमते रहे दर्शक

22 Sep 2026

सीतापुर में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

22 Sep 2026

शिमला में करोड़ों की चोरी का खुलासा, नौकरानी बनकर घर में पहुंची महिला; चार आरोपी गिरफ्तार

22 Sep 2026

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 4.30 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

22 Sep 2026

अमृतसर के रीगो ब्रिज की एक लेन दिसंबर तक होगी चालू, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

22 Sep 2026

पवित्र सराय विवाद पर अकाली नेताओं का हमला, एसजीपीसी से इस्तीफे की मांग

22 Sep 2026

लखनऊ में 1090 चौराहा से लोहिया पार्क तक निकली अमर उजाला भारत का संकल्प पैदल यात्रा

22 Sep 2026

फिरोजपुर सब्जी मंडी में केले-पपीते के स्टोर पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा, पपीते नष्ट किए

मध्य प्रदेश: ऑपरेशन के दौरान 40 वर्षीय मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा; लापरवाही का लगाया आर

22 Sep 2026

VIDEO: एटा में पत्नी और सास की हत्या, बेरहम पति ने इसलिए दोनों को मार डाला

22 Sep 2026

एमपी: मुक्तिधाम की जमीन को लेकर विवाद, अंतिम संस्कार रोकने पर ग्रामीणों का विरोध; प्रशासन ने कराया मामला शांत

22 Sep 2026

उज्जैन: परिवर्तिनी एकादशी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार, भस्म आरती में गूंजा जय श्री महाकाल

22 Sep 2026

अग्रवाल महासभा चुनाव के नतीजे घोषित, अतुल चौकड़ायत के ग्रुप का छह सीटों पर कब्जा

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed